Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

राष्ट्रीय

बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव

25 मार्च, 2026 05:25 PM

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस पूरी तरह फेल हो चुकी है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस का काम अपराधियों पर कार्रवाई करना है, लेकिन पिछले दिनों यहां गायघाट के चोरनिया गांव में हुई एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या की घटना में आरोप वहां के थानाध्यक्ष पर ही लगा है। उन्होंने कहा कि सुना तो यहां तक जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने शराब के नशे में निर्दोष को गोली मार दी।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पर अब सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। अराजकता के दौर से बिहार गुजर रहा है। हर दिन गोलियां चल रही हैं। अपराधी जहां चाह रहे हैं, घटना को अंजाम दे रहे हैं।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि गायघाट में हुई हत्या के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम लोग पीड़ित परिवार से मिलेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन दोषी दारोगा के खिलाफ एक्शन ले और उसे सजा दिलाने का काम करे। देश में रसोई गैस की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि आगे अभी परेशानियां और बढ़ने वाली हैं। आगे रसोई गैस की किल्लत होगी और पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फ्लॉप रही है। सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है, तब से विदेश नीति चौपट हो चुकी है। आज यहां विदेश नीति के नाम पर निजी पॉलिसी पर सरकार काम कर रही है। इससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की