Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

बिहार दिवस पर देशभर से शुभकामनाएं: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

22 मार्च, 2026 12:52 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीरता, विद्या और विरासत की गौरवशाली धरती बिहार ने सदियों से देश को दिशा दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वीरता, विद्या और विरासत की गौरवशाली धरती बिहार ने सदियों से देश को दिशा दी है। यह पुण्यभूमि अपनी समृद्ध संस्कृति, प्रतिभा और संघर्षशीलता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। कामना है कि बिहार निरंतर विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा यहां के प्रतिभाशाली नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “समृद्ध संस्कृति, परंपराओं व अनूठी कलाओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने सदैव देश को सामाजिक न्याय व बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है। नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर दौर में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आज बिहार अपनी विशाल धरोहरों और परंपराओं को सहेजकर प्रगति व उन्नति का नया कीर्तिमान बना रहा है। बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोक आस्था एवं सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध क्रांति धरा बिहार राज्य के स्थापना दिवस की समस्त बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में, सुशासन के सुपथ पर गतिमान बिहार राज्य, समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे, माता जानकी एवं प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।” हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की पावन धरा बिहार के स्थापना दिवस पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। एनडीए के सशक्त नेतृत्व में यह प्रदेश निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे, ऐसी कामना करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के सभी नागरिकों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में एनडीए सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और समर्पित भाव के साथ निरंतर कार्य कर रही है।” उन्होंने आगे लिखा कि ज्ञान, शौर्य और महान सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण बिहार ने सदैव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बिहार निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी