Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• भारत पर बढ़ा वैश्विक भरोसा, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता से निवेशकों की पसंद बना • जयशंकर ने यूएस पैसिफिक कमांडर से की मुलाकात, सुरक्षा और समुद्री सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा • अब पलायन नहीं, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर : मुख्यमंत्री योगी • जनता नकार रही है तो सत्याग्रह नहीं, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: चिराग पासवान • बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी बोले-'हर साल त्रासदी, 17 साल में डबल इंजन सरकार ने क्या किया' • 'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे • अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है • मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता • जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं, हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' चाहिए: मुख्यमंत्री योगी • वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान; असलंका हुए बाहर, अविष्का फर्नांडो की वापसी

मनोरंजन

'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह

04 अक्टूबर, 2026 03:25 PM

मुंबई(एजेंसी) : एआई की मदद से फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाए जाने के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोगों से खास अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों के साथ एआई का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। अगर किसी तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी एडिट किया जा रहा है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए।

बता दें कि यामी की यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था। हालांकि यामी ने अपनी पोस्ट में किसी भी वीडियो का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने एआई के जरिए किसी की तस्वीर या पहचान में बदलाव किए जाने को लेकर अपनी बात स्पष्ट तौर पर रखी।

यामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''कृपया पब्लिक अपीयरेंस के दौरान ली गई मेरी तस्वीरों को एआई की मदद से बदलने या बेहतर बनाने से बचें। तस्वीरों का इस्तेमाल उनके ओरिजिनल रूप में ही करें। किसी व्यक्ति की जानकारी और सहमति के बिना एआई की मदद से उसकी तस्वीर या पहचान में बदलाव या छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। मेरी इस अपील का सम्मान करने के लिए पहले से धन्यवाद।''

यामी गौतम इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'नई नवेली' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म में वह मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें परिवार, ह्यूमर, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा।

अपने किरदार मोहिनी के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, ''मुझे इस किरदार की सबसे खास बात यही लगी कि वह वैसी बिल्कुल नहीं है, जैसी पहली नजर में सबको दिखाई देती है। मोहिनी के किरदार में एक अपनापन और गर्मजोशी है, लेकिन उसके साथ एक रहस्य भी जुड़ा हुआ है, जो धीरे-धीरे सामने आता है। फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा।''

'नई नवेली' को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। यह फिल्म दशहरे से पहले 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

'100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो...', जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

कीर्ति सुरेश की 'सत्यवान सावित्री' की नई डेट का ऐलान, इस दिन दुनियाभर में होगी रिलीज

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

'कांतारा चैप्टर 1' के सफर पर ऋषभ शेट्टी ने जताया आभार, बोले- 'यह जिम्मेदारी भी थी और सौभाग्य भी'

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

सिंटा विवाद : उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों-पद्मिनी को घेरा, नगमा बोलीं- 'हमें किसी की कठपुतली न समझें'

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

नुसरत भरूचा के बाली एक्सीडेंट पर आया आधिकारिक बयान, टीम ने बताया- रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर