Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया'

02 जुलाई, 2026 04:50 PM

मुंबई : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की बारिश वाली वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अभिनेत्री बारिश में भीगकर एंज्वॉय करती दिखीं, लेकिन उनके वीडियो को देखकर उनकी दोस्त अभिनेत्री राशा थडानी काफी निराश हो गईं। तमन्ना भाटिया ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मुंबई की झमाझम बारिश का एक वीडियो शेयर किया।

क्लिप में तमन्ना बारिश देखकर बेहद एक्साइटेड दिखीं, इसके बाद वो बारिश में भीगने लगीं और सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया।
थोड़ी देर बाद उन्होंने कैमरे पर कहा, “अब मुझे ठंड लग रही है। मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया।”
पोस्ट के कैप्शन में तमन्ना ने लिखा, “मुझे भी अभी ठंड लग रही है।”
राशा थडानी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए तमन्ना से पूछा, “आपने मेरे बिना ऐसा क्यों किया?”
राशा का यह कमेंट अब फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। दोनों अभिनेत्रियों के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती मानी जाती है, जिस वजह से राशा का कमेंट और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

अब तमन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित ड्रामा "वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
फिल्म के 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि लोक कथाओं पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म मध्य भारत के जंगलों की पृष्ठभूमि पर बनी है।
दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
इसके अलावा, तमन्ना को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वी शांताराम की बायोपिक के लिए भी साइन किया गया है। वह इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में शांताराम की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस जयश्री का किरदार निभाती नजर आएंगी।
तमन्ना की आने वाली फिल्मों में हॉरर ड्रामा 'रागिनी 3' भी शामिल है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं।
इसे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक