Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

खेल

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

21 जुलाई, 2026 12:49 PM

बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस वर्ष अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी हो गई है।

पैट कमिंस ने पिछला मुकाबला दिसंबर में खेला था। इस मुकाबले के बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पैट कमिंस के साथ ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी 13 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। बांग्लादेश की टीम इन तीनों स्टार गेंदबाजों का सामना कर सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होने वाले स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है। उनके साथ बैक-अप तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कैमरून ग्रीन को भी टीम में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी की कमान ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदरल्ड के कंधों पर रहेगी। जबकि माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट स्क्वाड में जगह नहीं बना पाए हैं।

सिलेक्शन चेयर जॉर्ज बेली ने कहा, “एनएसपी (नेशनल सिलेक्शन पैनल) पैट, जोश और नाथन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए पिछले कुछ महीनों में अकेले और एसएसएसएम (स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन) टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है।”

जॉर्ज बेली ने आगे कहा, “हालांकि यह 13 खिलाड़ियों का स्क्वाड है, लेकिन अगर इन मैचों से पहले किसी बदलाव की जरूरत पड़ी, तो हमारे पास तैयार और उपलब्ध खिलाड़ी मौजूद हैं।” उन्होंने बताया कि जैसा कि पहले बताया गया है, अगले 12 महीनों में क्रिकेट की मात्रा और शेड्यूल को देखते हुए कई खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट में और मौके मिलने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में सबसे ऊपर है, जबकि बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डॉर्विन में 13-17 अगस्त और दूसरा मुकाबला मैके में 22-26 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर का नाम शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब