Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

18 अगस्त, 2026 12:09 PM

डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 22 अगस्त से साउथ मैके में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

जेक वेदराल्ड पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने पहली पारी में 23 और 0 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में वेदराल्ड के रूप में एकमात्र बदलाव हुआ है। उनकी जगह टीम में मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है। वह ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। रेनशॉ ने 14 टेस्ट मैचों की 24 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 645 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 184 है।

डेविड वॉर्नर के 2024 की शुरुआत में रिटायर होने के बाद से रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के सातवें ओपनर होंगे। ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन और बाद में वेदराल्ड सभी का इस्तेमाल किया गया है।

मार्नस लाबुशेन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन पहले टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद उन पर दबाव है। लाबुशेन डार्विन में 1 और 31 रन बना सके। लाबुशेन अगर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं, तो उन पर स्कोर करने का बड़ा दबाव होगा। एक और असफलता उन्हें टीम से बाहर कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया पिछला टेस्ट खराब बल्लेबाजी की वजह से हारी थी। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। ऑस्ट्रेलिया अगर दूसरा टेस्ट नहीं जीती, तो उसे पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ सकती है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब