Friday, September 11, 2026
BREAKING
यूएस ओपन: गॉफ को हराकर रायबाकिना फाइनल में, सबालेंका से खिताबी मुकाबला विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत फुटबॉल मैदान में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, युवाओं के साथ संवाद भी किया इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: 453 रनों पर सिमटी इंग्लिश टीम की पहली पारी, 5 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल 8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

मनोरंजन

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया', क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

11 सितंबर, 2026 11:22 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली अमीषा बीते दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। दरअसल, दोनों का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसके बाद से उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। इन खबरों पर अमीषा पहले भी रिएक्ट कर चुकी हैं। वहीं, अब एक बार फिर से अमीषा ने हार्दिक संग अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

पहले जानते हैं क्या था वो मामला?
दरअसल, अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को मुंबई के ताज महल पैलेस में देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें अमीषा हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को हार्दिक के कंधे पर हाथ रखे देखा गया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। ऐसे में एक X यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए ऐसा संकेत दिया कि उनकी बातचीत दोस्ती से कहीं ज्यादा थी। इसी वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'बेंगलुरु के एक होटल में पार्टी के दौरान अमीषा पटेल ने जिस तरह हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रखा, उससे लगता है कि रेडिट पर चल रही सारी अफवाहें सच हो रही हैं।'

अमीषा ने सुनाई थी खरी-खोटी
इस पर अमीषा ने उस यूजर के जवाब देते हुए पहले ही उसे खरी खोटी सुनाई थी। उन्होंने उस X यूजर की पोस्ट का यूजर के वीडियो का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था, 'बिल्कुल सही कहा। हे भगवान, तुम सही हो... सच में, जिस तरह से मेरा हाथ उन पर था, वह बहुत रोमांटिक था। मैं तुम्हें नहीं जानती, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई दोस्त भी लड़की नहीं होगी। ऐसी चीजों के बारे में पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की को दोस्त बनाना चाहिए...।' इसके पोस्ट के साथ ही अमीषा ने उस यूजर को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया'
इसी बीच अब अमीषा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पपराजी उनसे हार्दिक पांड्या और उनके उसी वीडियो पर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पपराजी ने पूछा कि आपका और हार्दिक का जो वीडियो वायरल हुआ उस पर आप क्या कहना चाहती हैं। इस सवाल को सुनते ही पहले तो अमीषा का मुंह बन जाता है। फिर जब उनसे दोबारा वही सवाल किया जाता है तो एक्ट्रेस जवाब देती हैं, 'बहुत ज्यादा वायरल हो गया अभी बस।' साथ ही उन्हें कहीं जाने की जल्दी थी इस वजह से वो वहां से तुरंत चली जाती हैं।

अमीषा पटेल का वर्क फ्रंट
साल 2023 में, अमीषा 'गदर 2' में सनी देओल के साथ फिर से नजर आईं। इस मूवी में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। उन्होंने फिल्म में सकीना के अपने मशहूर किरदार को फिर से निभाया। इस सीक्वल में उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और गौरव चोपड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं। मई में, अमीषा पटेल ने पुष्टि की कि 'गदर 3' पर काम चल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल

Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

'मेरे लिए 'बिग बॉस' का सफर बेहद खास रहा', 20वें सीजन की रिकॉर्ड ओपनिंग पर सलमान खान

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी

Asha Forever: दिवंगत गायिका की 93वीं जयंती पर ए आर रहमान द्वारा तैयार गीत जारी