Monday, July 27, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्यूट्रिशन गार्डनों की नियमित निगरानी और तकनीकी सुधार के दिए निर्देश भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को श्वसन संबंधी बीमारियों का कैशलेस इलाज, 37.30 करोड़ रूपये के उपचार व्यय का वहन लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक विरोधी बिल, स्पीकर बोले- 'ये सुधार का प्रथम कदम' गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे जेन-जी, एमबीएस पेपर लीक को लेकर सड़कों पर दिखा छात्रों का आक्रोश 'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है' 'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक 'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका

मनोरंजन

बहन ने खींची तस्वीरें और खुल गया बॉलीवुड का रास्ता, जानें कृति सेनन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

27 जुलाई, 2026 02:00 PM

मुंबई : आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल कृति सेनन को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। खूबसूरती, अभिनय और अलग-अलग तरह के किरदारों के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। लेकिन उनके इस सफर की शुरुआत किसी बड़े स्टूडियो से नहीं, बल्कि घर के एक छोटे से फोटोशूट से हुई थी। उनकी बहन नूपुर सेनन ने जब कैमरे से कृति की कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यही तस्वीरें आगे चलकर उनके सपनों की पहली सीढ़ी बन जाएंगी। कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सेनन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जबकि उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली से स्कूली शिक्षा हासिल की और इसके बाद नोएडा एक इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। कॉलेज के दिनों तक कृति ने कभी नहीं सोचा था कि वह अभिनेत्री बनेंगी। वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। पढ़ाई के दौरान उनकी लंबी हाइट और आत्मविश्वास देखकर दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। शुरुआत में कृति को यह बात अजीब लगी क्योंकि उन्होंने कभी कैमरे के सामने आने के बारे में नहीं सोचा था। फिर भी उन्होंने एक बार किस्मत आजमाने की सोची। इसमें उनका साथ उनकी बहन नूपुर ने दिया। कृति के पास कोई प्रोफेशनल पोर्टफोलियो नहीं था। उन्होंने अपनी बहन से कुछ तस्वीरें खींचने के लिए कहा।
नूपुर ने घर पर ही कृति की तस्वीरें क्लिक कीं, जिसे कृति ने एक ऑनलाइन मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के लिए भेज दिया। किस्मत ने साथ दिया और वह कॉन्टेस्ट जीत गईं। इसके बाद उन्हें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ पोर्टफोलियो शूट करने का मौका मिला। यही मौका उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत बना।

मॉडलिंग के बाद कृति ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया। साल 2014 में उन्होंने तेलुगु फिल्म '1: नेनोक्काडाइन' से अभिनय की शुरुआत की। इस फिल्म में वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आईं। इसके बाद उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार मिला।
इसके बाद कृति ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। वह शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ फिल्म 'दिलवाले', आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ 'बरेली की बर्फी', कार्तिक आर्यन के साथ 'लुका छुपी' और अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 'बरेली की बर्फी' में उनके छोटे शहर की लड़की वाले किरदार को काफी पसंद किया गया।

कृति के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2021 में आई फिल्म 'मिमी' रही। इस फिल्म में उन्होंने सरोगेट मां का किरदार निभाया था। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया और खुद को पूरी तरह किरदार में ढाला। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। इसके अलावा उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता।
इसके बाद कृति ने लगातार अलग-अलग तरह के किरदार चुने। 'भेड़िया', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'क्रू' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। 'दो पत्ती' के साथ उन्होंने बतौर निर्माता भी नई शुरुआत की और अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की शुरुआत की। आज वह फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

'इंडियन आइडल 16' की विजेता ज्योतिर्मयी ने बांधे अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल, बोलीं-'उनकी आवाज सुकून देती है'

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में प्राजक्ता कोली के साथ दिखेगी नई केमिस्ट्री : मिहिर आहूजा

'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार

'काला हिरण' पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: सोशल मीडिया से टीजर हटाने का निर्देश, अमित जानी को लगाई फटकार

अब मुझे परवाह नहीं लोग क्या सोचते हैं, सही के लिए बोलना जरूरी: सानवी तलवार

अब मुझे परवाह नहीं लोग क्या सोचते हैं, सही के लिए बोलना जरूरी: सानवी तलवार

माहिका शर्मा : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पंड्या से नाम जुड़ने पर मिली लोकप्रियता

माहिका शर्मा : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, मॉडलिंग-एक्टिंग का रुख, हार्दिक पंड्या से नाम जुड़ने पर मिली लोकप्रियता

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

'फैशन' गर्ल मुग्धा गोड्से का सफर, कभी पेट्रोल पंप पर किया काम, आज करोड़ों की मालकिन

'फैशन' गर्ल मुग्धा गोड्से का सफर, कभी पेट्रोल पंप पर किया काम, आज करोड़ों की मालकिन

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी