Friday, August 21, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा USCIS ने ग्रीन कार्ड फॉर्म I-485 में किया बड़ा बदलाव, 18 सितंबर से पुराना संस्करण होगा रिजेक्ट अदियाला जेल से अस्पताल पहुंचे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई ट्रंप ने मंत्रियों को सौंपा ‘अमेरिका फर्स्ट’ का जनसंपर्क अभियान, देशभर में उपलब्धियां गिनाईं ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के रणनीतिक समुद्री जलमार्गों पर जल्द होगा अमेरिका का पूरा नियंत्रण

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

21 अगस्त, 2026 02:41 PM

मुंबई : कनिका कपूर की आवाज ने जब 'बेबी डॉल' से लोगों का दिल जीता, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इस गाने के पीछे एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज कनिका बॉलीवुड की जानी-पहचानी गायिकाओं में शामिल हैं, लेकिन उनकी राह हमेशा आसान नहीं रही।

संगीत का शौक बचपन से था, फिर शादी के बाद लंदन जाना, मां बनना, करियर से दूर होना और वापस आकर अपनी पहचान बनाना, उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदला। उनकी निजी जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा यह भी है कि जिस शख्स से उन्होंने दूसरी शादी की, उसे कनिका ने खुद प्रपोज किया था और वह भी एक बार नहीं, दो बार।

कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978 को लखनऊ में हुआ। उनका बचपन एक बड़े परिवार में बीता। उनका संगीत से रिश्ता बहुत पुराना है। उन्होंने कम उम्र में ही शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वह बचपन में ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी गाती थीं और बाद में अनूप जलोटा के साथ भी कार्यक्रमों में गाया करती थीं। बॉलीवुड में पहचान मिलने से बहुत पहले ही कनिका संगीत की दुनिया में कदम रख चुकी थीं।

कनिका ने संगीत की पढ़ाई भी की और आगे चलकर मुंबई में सपने को पूरा करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी जिंदगी ने अचानक अलग मोड़ ले लिया। करीब 18 साल की उम्र में उनकी शादी राज चंडोक से हो गई और वह लंदन चली गईं। इसके बाद वह तीन बच्चों की मां बनीं। शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उनका संगीत करियर पीछे छूट गया, लेकिन उन्होंने गाना पूरी तरह छोड़ा नहीं। बाद में उन्होंने खुद बताया था कि संगीत उनके अंदर हमेशा मौजूद रहा।

एक इंटरव्यू में कनिका ने बताया था कि शादी की दसवीं सालगिरह पर उन्होंने पति से हीरे या कोई महंगा तोहफा मांगने के बजाय अपना म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपना गैराज तक स्टूडियो में बदल लिया था। बाद में उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर आया और 2012 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों के लिए आर्थिक रूप से खुद खड़े होने का फैसला किया। कनिका ने कहा कि आर्थिक आजादी ने उन्हें आत्मसम्मान दिया।

इसके बाद कनिका ने संगीत में वापसी की और 2012 में 'जुगनी जी' से उन्हें पहचान मिली। लेकिन असली धमाका 2014 में हुआ, जब 'रागिनी एमएमएस 2' का गाना 'बेबी डॉल' रिलीज हुआ। यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि कनिका की आवाज रातोंरात पूरे देश में पहचानी जाने लगी। इसी गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का सम्मान भी मिला। इसके बाद 'चिट्टियां कलाइयां', 'लवली', 'देसी लुक' और 'नचन फर्राटे' जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता और बढ़ा दी।

कनिका ने 2022 में एक इंटरव्यू में बताया कि वह और उनके पति व कारोबारी गौतम हाथीरमानी करीब 15 साल से दोस्त रहे। उन्होंने मुश्किल समय में उनको सहारा दिया।

कनिका ने खुद बताया कि उन्होंने पहली बार 2014 में गौतम से शादी के लिए पूछा था। यह वही समय था जब 'बेबी डॉल' रिलीज होकर बड़ी हिट बन चुकी थी, लेकिन गौतम ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें लगा कि कनिका मजाक कर रही हैं। कनिका ने हार नहीं मानी और 2020 में एक बार फिर उनसे शादी की बात कही। इस बार गौतम समझ गए कि वह सच में गंभीर हैं। यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। बाद में अगस्त 2021 में गौतम ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रपोज किया और मई 2022 में दोनों ने शादी कर ली।

कनिका ने बताया था कि शादी से पहले उनके मन में डर था। वह तलाकशुदा थीं और तीन बच्चों की मां थीं, इसलिए उन्हें लगा कि शायद गौतम या उनका परिवार उन्हें स्वीकार न करे। लेकिन उनका डर गलत निकला। गौतम और उनके परिवार ने न सिर्फ कनिका बल्कि उनके बच्चों और माता-पिता को भी अपनाया। कनिका के तीनों बच्चे उनकी शादी में शामिल हुए। उनके बेटे ने उन्हें मंडप तक पहुंचाया, जबकि दोनों बेटियां शादी की रस्मों में उनके साथ रहीं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'