Monday, August 10, 2026
BREAKING
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’ जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

मनोरंजन

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

10 अगस्त, 2026 12:21 PM

मुंबई : अभिनेता सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। फिल्म 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी है और उस दौर में आम लोगों ने जिन मुश्किल हालात का सामना किया, उन्हें कहानी के जरिए सामने लाने की कोशिश करती है। फिल्म का पंजाब से गहरा जुड़ाव है क्योंकि विभाजन के समय पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल था।

इसी वजह से फिल्म के प्रमोशन में पंजाब को खास जगह दी जा रही है। इसी सिलसिले में सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अमृतसर पहुंचे और यहां मौजूद पार्टिशन म्यूजियम का दौरा किया।

सनी देओल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर इस दौरे की तस्वीर साझा की। इसमें वह पार्टिशन म्यूजियम में विभाजन के समय की तस्वीरों को देखते हुए नजर आए। उनके साथ बेटे करण भी मौजूद थे। म्यूजियम में लगी तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिए उस समय की घटनाओं और लोगों के जीवन पर पड़े असर को दिखाया गया है।

फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल पंजाब में एक खास रोड ट्रिप भी करने वाले हैं। यह यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होगी और इसके बाद वह मोहाली और जालंधर जाएंगे। इस रोड ट्रिप का आखिरी पड़ाव अमृतसर होगा। सनी देओल को खुद ड्राइविंग का काफी शौक है, इसलिए पंजाब की सड़कों पर लंबी ड्राइव उनके लिए प्रमोशन के साथ-साथ एक निजी अनुभव भी होने वाला है। इस यात्रा के जरिए वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

फिल्म की टीम एक ही दिन में पंजाब के तीन शहरों का दौरा करेगी। फिल्म की कहानी में पंजाब का महत्व देखते हुए निर्माताओं ने भी यहां के दर्शकों तक सीधे पहुंचने पर जोर दिया है। विभाजन के इतिहास से पंजाब का गहरा संबंध रहा है।

'बटवारा 1947' में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी देश के बंटवारे के दौरान हुई हिंसा, डर और जबरन पलायन से पूरी तरह बदल जाती है। कहानी में उन लोगों की परेशानी दिखाई गई है, जिन्हें अपने घर और अपनी पुरानी जिंदगी को छोड़कर दूसरी जगह जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कहानी यह बताने की कोशिश करती है कि जब समाज में डर और हिंसा बढ़ रही थी, तब भी कुछ लोगों ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा। फिल्म के जरिए उस दौर की उम्मीद और लोगों के संघर्ष को भी सामने लाने की कोशिश की गई है।

'बटवारा 1947' की एक और खास बात यह है कि आमिर खान, ए. आर. रहमान और जावेद अख्तर की चर्चित तिकड़ी इस फिल्म के साथ जुड़ी है। यह टीम इससे पहले 'लगान' जैसी यादगार फिल्म के लिए साथ काम कर चुकी है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है।

'बटवारा 1947' को दुनियाभर में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

नयनतारा ने तोड़ा अपना नियम, 'टॉक्सिक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचने के पीछे का बताया कारण

नयनतारा ने तोड़ा अपना नियम, 'टॉक्सिक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचने के पीछे का बताया कारण

यादों में अनुपम श्याम : जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की बीमारी की खबर सुन योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया था मदद का हाथ

यादों में अनुपम श्याम : जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की बीमारी की खबर सुन योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया था मदद का हाथ

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया