अमिताभ ने 70s में सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया था। आज भले ही उनके सिर पर सफल फिल्मों का टैग लगा है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में अमिताभ के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आज वो जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। अमिताभ ने 70s में सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया था। आज भले ही उनके सिर पर सफल फिल्मों का टैग लगा है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। ऐसे में अमिताभ के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। ये फिल्म थी 'जंजीर' (Zanjeer)। इस मूवी में बिग बी ने इंस्पेक्टर विजय का रोल निभाया था। ये फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स हाउसफुल हो गए थे। बॉक्स ऑफिर पर 'जंजीर' ने इतिहास रच दिया था। लेकिन क्या आप जातने हैं अमिताभ से पहले 'जंजीर' को तीन बड़े सुपरस्टार्स ने ठुकराया था। आइए जानते हैं कौन थे वो तीन दिग्गज?
'जंजीर' के लिए पहली पसंद थे ये चार सुपरस्टार
आपको जानकार हैरानी होगी कि 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनकी जगह ये फिल्म पहले तीन बड़े सुपरस्टार्स को ऑफर हुई थी, लेकिन सभी ने इसके करने से मना कर दिया था। इसके पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। ये फिल्म सबसे पहले धर्मेंद्र, फिर दिलीप कुमार, राज कुमार उसके बाद देवआनंद को ऑफर हुई थी। किसी के पास फिल्म के लिए डेट्स नहीं थी तो किसी को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। इसके बाद प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को इस फिल्म के लिए फाइनल किया। इस फिल्म ने अमिताभ को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।
आईए जानते हैं आखिर धर्मेंद्र ने क्यों ठुकराई 'जंजीर'?
उन दिनों धर्मेंद्र ने 9 हजार रुपये में 'जंजीर' की स्क्रिप्ट मशहूर राइटर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर से खरीदी थी। वह फिल्म को तुरंत नहीं बनाना चाहते थे और फिर उन्होंने 55 हजार रुपये में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा को बेच दी। हालांकि, प्रकाश मेहरा, धर्मेंद्र को लेकर ही 'जंजीर' बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा ने 'जंजीर' की कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के साथ काम किया। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र ने इस फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, शेड्यूल की दिक्कतों के कारण धर्मेंद्र उस समय यह प्रोजेक्ट नहीं कर पाए। इसके बाद प्रकाश मेहरा ने दूसरे विकल्पों पर विचार किया।
देव आनंद और धर्मेंद्र के बाद
जब धर्मेंद्र इस प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ पाए, तो प्रकाश मेहरा ने मुख्य भूमिका के लिए देव आनंद के बारे में सोचा। हालांकि, जब देव आनंद ने फिल्म में गाने जोड़ने का सुझाव दिया, तो प्रकाश मेहरा ने किरदार की असलियत को समझते हुए एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया। देव आनंद और धर्मेंद्र के साथ कोशिशें नाकाम रहने के बाद, प्रकाश मेहरा ने राजकुमार को स्क्रिप्ट दिखाई, लेकिन एक्टर ने हैदराबाद में शूटिंग करने की शर्त रखी, जो मुमकिन नहीं हो पाया। इसके बाद दिलीप कुमार के नाम पर भी विचार किया गया, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।
इस तहर अमिताभ के हाथ लगी 'जंजीर'
उस बीच जावेद अख्तर ने प्रकाश मेहरा को 'जंजीर' में हीरो के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट करने की सलाह दी। जावेद ने बिग बी की 'बॉम्बे टू गोवा', 'परवाना' और 'रास्ते के पत्थर' जैसी फिल्में देखी थीं। हालांकि, अमिताभ की ये सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं। जावेद ने प्रकाश मेहरा से कहा कि ये कोई मामूली एक्टर नहीं है। इसके बाद 'जंजीर' के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट कर लिया गया। इसे प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। साल 1973 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट हुई और अमिताभ बच्चन फ्लॉप एक्टर से सुपरस्टार बन गए। ये वही फिल्म है जिससे उन्हें 'यंग एंग्री मैन' का टैग मिला था।
'जंजीर' की कास्ट
'जंजीर' में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में प्राण, ओम प्रकाश, अजीत खान और बिंदू देसाई सहित प्रमुख सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 'जंजीर' को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है। 'जंजीर' की सफलता के बाद, अमिताभ बच्चन ने 'शोले', 'दीवार', 'अमर अकबर एंथोनी', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'काला पत्थर', 'कालिया', 'नसीब', 'नमक हलाल', 'दोस्ताना', 'शक्ति', 'शहंशाह' और 'अग्निपथ' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दीं।