Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

मनोरंजन

'फैशन' गर्ल मुग्धा गोड्से का सफर, कभी पेट्रोल पंप पर किया काम, आज करोड़ों की मालकिन

26 जुलाई, 2026 04:32 PM

मुंबई : फैशन इंडस्ट्री और ग्लैमर की दुनिया जितनी चमकदार नजर आती है, उसके पीछे का सफर उतना ही संघर्षभरा होता है। छोटे शहर से निकलकर रैंप के जरिए देश के सबसे बड़े फैशन प्लेटफॉर्म पर छा जाना और फिर बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर अपनी दमदार अभिनय क्षमता का लोहा मनवाना आसान बात नहीं है। अभिनेत्री मुग्धा गोड्से का सफर इस बात का जीता-जागता उदाहरण है।

कहते हैं कि संघर्ष इतनी खामोशी से करो कि कामयाबी शोर मचा दे। अभिनेत्री मुग्धा गोड्से की जिंदगी इस बात की एक बेहतरीन मिसाल है। भले ही, आज के समय अभिनेत्री किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन एक वक्त ऐसी भी था, जब उन्हें करियर की शुरुआत में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था।

26 जुलाई 1986 को पुणे में जन्मी मुग्धा गोड्से ने अपनी जिंदगी के शुरुआती वर्षों में गुजारा करने के लिए छोटे-मोटे काम किए। कहा जाता है कि गुजर-बसर के लिए अभिनेत्री ने पेट्रोल पंप पर भी काम किया है। एक दौर ऐसा भी था, जब वह पूरे दिन में सिर्फ 100 रुपए ही कमा पाती थीं, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर आज वह करोड़ों की मालकिन हैं।

अभिनेत्री काम करने के साथ-साथ कई स्थानीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया करती थीं। हालांकि, मुग्धा की जिंदगी तब बदली, जब उन्होंने 'ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट' में भाग लेकर सफलता हासिल की थी। इसी साल उन्होंने बेस्ट मॉडल और मिस इंडिया में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीत लिया था और साल 2004 के दौरान मुग्धा फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं।

इसके बाद मुग्धा ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' से अभिनय और हिंदी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत भी थीं। उनकी पहली ही फिल्म को काफी सराहना मिली और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू आर्टिस्ट के लिए नामांकन मिला और उन्होंने अप्सरा अवॉर्ड जीता।

इसके बाद साल 2009 में वह रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'ऑल द बेस्ट: फन बिगिंस' और मधुर भंडारकर की ड्रामा फिल्म 'जेल' में नजर आईं थी।

अपने करियर के दौरान मुग्धा ने हिंदी के अलावा, अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में 'हेल्प' (2010), 'गली गली चोर है' (2012), 'हीरोइन' (2012), 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' (2013) और सत्याग्रह (2013) है। उन्होंने मराठी रियलिटी शो 'मराठी पाडते पुढे' में जज की भूमिका भी निभाई थी। हालांकि, ग्लैमर इंडस्ट्री के साथ-साथ उनका झुकाव अब आध्यात्म और कृष्ण भक्ति की तरफ भी है, जिसे वह अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

काशी पहुंचकर भावुक हुईं निवेथा पेथुराज, बोलीं- 'कुछ जगहें सिर्फ मंजिल नहीं, भगवान से बातचीत का एहसास देती हैं'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

करण कुंद्रा पर पुराने आरोपों को लेकर सान्वी तलवार ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं– 'जब तैयार हों तभी रखें अपनी बात'

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

समृद्धि शुक्ला ने रिश्तों में बराबरी पर रखी बात, बोलीं- घर और बच्चों की जिम्मेदारी दोनों की होनी चाहिए

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की भोजपुरी बवाल में हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- दूसरों पर लांछन लगाते समय…

गोविंदा करते हैं सुपरपावर पर विश्वास, शगुफ्ता अली ने बताया- एक दिन होटल के कमरे में…

गोविंदा करते हैं सुपरपावर पर विश्वास, शगुफ्ता अली ने बताया- एक दिन होटल के कमरे में…

गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

गोविंदा और करिश्मा कपूर के रिलेशन की क्या सुनीता को थी भनक? शगुफ्ता बोलीं- एक बार सेट पर आईं और...

आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती, मनोज मुंतशिर बोले- शर्म आती है मैंने कैसे…

आदिपुरुष मेरी लाइफ की सबसे बड़ी गलती, मनोज मुंतशिर बोले- शर्म आती है मैंने कैसे…

रामायण स्टार यश को लेकर रणबीर कपूर बोले- उनके ऑरा ने रावण को जिंदा कर दिया

रामायण स्टार यश को लेकर रणबीर कपूर बोले- उनके ऑरा ने रावण को जिंदा कर दिया

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी

'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी