Friday, June 19, 2026
BREAKING
वीबी-जी राम जी के लिए 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारी होंगे तैनात, राज्यों को मिलेगा सहयोग जलवायु परिवर्तन पर शोध को मिलेगा नया आयाम, IITM और ARIES के बीच हुआ समझौता पीएम मोदी 20 जून को ओडिशा में 25,016 करोड़ रुपए की कोयला गैसीकरण परियोजना की रखेंगे आधारशिला रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को बड़ा बल, नागपुर में बनेगी अत्याधुनिक एल्यूमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, मिशन की उपलब्धियों की सराहना जी-20 की अध्यक्षता से ग्लोबल साउथ की आवाज बनने तक, वैश्विक मंचों पर बढ़ी भारत की भूमिका, कूटनीति का नया केंद्र बना 56 साल के हुए राहुल गांधी, 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है, बढ़ रहा वैश्विक निवेश और सहयोग : पीएम मोदी एफएसएसएआई ने भ्रामक दावों के लेकर मैरिको, फेरेरो, बीकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को जारी किया नोटिस 21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

खेल

फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

19 जून, 2026 05:02 PM

मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। ग्वाडलाहारा के एक्रोन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की।

मैच की शुरुआत से ही मेक्सिको का गेंद पर ज्यादा कंट्रोल देखने को मिला। हालांकि, साउथ कोरिया ने भी धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। मेक्सिको और साउथ कोरिया के डिफेंस ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मेक्सिको मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही।

मेक्सिको के लिए मैच का पहला गोल 50वें मिनट में लुईस रोमो ने दागा। गुटिएरेज के बेहतरीन थ्रू बॉल का फायदा उठाते हुए लुईस ने शानदार शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। इस गोल के साथ ही मेक्सिको के घरेलू समर्थक भी झूम उठे। हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया ने कई हमले किए, लेकिन वह मेक्सिको के डिफेंस को नहीं भेद सका। मैच के अंतिम क्षणों में साउथ कोरिया गोल करने के बेहद करीब था, लेकिन मेक्सिको के गोलकीपर रेंगल ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

जमीन पर गिरने के बावजूद भी रेंगल, साउथ कोरिया के दो प्रयासों को लगातार विफल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ ही ग्रुप ए में मेक्सिको ने पहले स्थान पक्का कर लिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। मेक्सिको ने लगातार दो मुकाबलों में बिना कोई गोल खाए जीत अर्जित की है। वह घरेलू सरजमीं पर यह कारनामा करने वाली महज दूसरी टीम बनी है। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले बिना कोई गोल खाए जीते थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप 2026 से हुईं बाहर

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप 2026 से हुईं बाहर

विमेंस टी20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

विमेंस टी20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में घाना की शानदार शुरुआत, पनामा को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में घाना की शानदार शुरुआत, पनामा को 1-0 से हराया

काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026

काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया

एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया

आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं निगाहें

आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं निगाहें

25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा

25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा

Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?

Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?