Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: पनामा को 2-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा इंग्लैंड

28 जून, 2026 12:34 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया है।

मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। इंग्लैंड ने एक तरफ से लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पनामा के डिफेंस ने उन्हें पहले हाफ में गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। घाना के खिलाफ आखिरी मैच ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड की शुरुआती एकादश में हेड कोच थॉमस टुखेल ने पांच बड़े बदलाव किए। बुकायो साका, मार्कस रेशफोर्ड और मॉर्गन रोजर्स को पहली बार इस विश्व में शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनने का मौका मिला।

इंग्लैंड की तरफ से रैशफोर्ड ने पहले हाफ में कई मौके बनाए, लेकिन वह पनामा के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके। मैच के शुरुआती मिनटों में ही उनका दमदार शॉट पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने रोका। इसके बाद एलियट एंडरसन के क्रॉस पर रैशफोर्ड ने हेडर की मदद से गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया।

हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने पनामा के डिफेंस पर और अधिक दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम को मैच के 62वें मिनट में मिला। बुकायो साका के कॉर्नर पर जूड बेलिंगहम ने शानदार वॉली के बूते गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह बेलिंगहम का टूर्नामेंट में दूसरा गोल रहा। इसके ठीक पांच बाद ही हैरी केन ने इंग्लैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया।

केन ने शानदार हेडर की मदद से मैच का दूसरा गोल दागा। इस गोल के बाद पनामा ने कुछ मौके बनाए, लेकिन वह इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस से पार नहीं पा सके। जोस लुइस रोड्रिगेज का शानदार शॉट इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने रोका। मुकाबले के अंतिम क्षणों में जोस फर्जार्डो ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया, लेकिन ऑफसाइड होने की वजह से गोल को अमान्य करार दिया गया। पनामा पूरे टूर्नामेंट में एक भी अंक अर्जित नहीं कर सका।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई