Friday, June 12, 2026
BREAKING
भारत-मालदीव संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने मानी परमाणु समझौते की रूपरेखा, अमेरिका ने रोके सैन्य हमले 75 अरब डॉलर के आईपीओ के साथ स्पेसएक्स ने रचा इतिहास वैश्विक असंतुलनों का भार विकासशील देशों पर नहीं पड़ना चाहिए: वित्त मंत्री एफटीए से भारत की वैश्विक भागीदारी और होगी मजबूत : पीयूष गोयल केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी माफ 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी ने दर्शकों को झकझोरा, बोले- 'ऐसा लगा जैसे हम 26/11 के दौर में पहुंच गए हों' हर किरदार शिद्दत से निभाती हूं, फिल्म के विजन के अनुसार खुद को ढालती हूं: शीना चौहान चाय के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन बढ़ा सकते हैं पेट की परेशानी, बढ़ सकती हैं गैस और एसिडिटी की समस्या फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

12 जून, 2026 12:57 PM

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत साउथ कोरिया ने जीत के साथ की है। रोमांच के भरपूर मुकाबले में टीम ने चेकिया को 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने मैच के दूसरे हाफ में 1-0 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

मैच के आगाज के साथ ही साउथ कोरिया और चेकिया की टीम को शुरुआत में गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इस भुनाने में नाकाम रहीं। मैच के 9वें मिनट में साउथ कोरिया के पास मिली फ्री किक से बढ़त बनाने का शानदार मौका था, लेकिन चेकिया के डिफेंस ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। 11वें मिनट में साउथ कोरिया की टीम कॉर्नर का भी फायदा उठाने में नाकाम रही। पहले हाफ में कोरिया ने चेकिया के डिफेंस पर दबाव तो खूब डाला, लेकिन उनके डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। चेकिया को

पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत से ही चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया और टीम को मैच के 59वें मिनट में सफलता हाथ लगी। लाडिसलाव क्रेजकी ने बेहतरीन हेडर के जरिए शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, 0-1 से पिछड़ने के बाद साउथ कोरिया ने मैच में शानदार वापसी की। 67वें मिनट में हांग इन बियोम ने टीम की ओर से पहला गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 80वें मिनट में ओह हियोन ग्यू ने साउथ कोरिया को मुकाबले में लीड दिला दी।

मैच में 2-1 की बढ़त बनाने के बाद साउथ कोरिया ने चेकिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन साउथ कोरिया के डिफेंस को नहीं भेद सका। अंत में साउथ कोरिया 2-1 से जीत दर्ज करते हुए फीफा विश्व कप 2026 का आगाज जीत के साथ करने में सफल रही।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

गिल्बर्टो मोरा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

गिल्बर्टो मोरा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

विवाद और बेन स्टोक्स का पुराना नाता, स्टार ऑलराउंडर के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

विवाद और बेन स्टोक्स का पुराना नाता, स्टार ऑलराउंडर के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल

महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक

सिर्फ 6 बल्लेबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक