Wednesday, June 24, 2026
BREAKING
एमएसएमई दिवस से पहले दिल्ली में प्राइड वॉकथॉन, भाजपा नेता संजय मयूख बोले- उद्यमियों की ऊर्जा से बढ़ेगा देश सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक संयुक्त राष्ट्र मंच का राजनीतिकरण करने पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा सामूहिक समर्पण और पुरुषार्थ से ही राष्ट्र की समृद्धि कायम रहती है : प्रधानमंत्री मोदी मुंबई में मानसून की जोरदार दस्तक, रात भर हुई भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे दावे भ्रामक और निराधार : केंद्र दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, पूरे सप्ताह नहीं सताएगी भीषण गर्मी राष्ट्र की प्रगति के लिए सामूहिक समर्पण जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

24 जून, 2026 01:27 PM

फॉक्सबोरो : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। घाना के डिफेंस ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

इंग्लैंड ने मैच में पहला बड़ा मौका 13वें मिनट में बनाया, जब डेक्लान राइस की लंबी दूरी की फ्री-किक गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जॉर्डन अयू और रीस जेम्स की टक्कर के कारण खेल कुछ देर के लिए रुक गया। इसके बाद में हुए हाइड्रेशन ब्रेक ने भी मैच की लय को प्रभावित किया, जिससे इंग्लैंड की बढ़त बनाने की कोशिशों की रफ्तार धीमी पड़ गई।

पहले हाफ में जूड बेलिंगहैम का एक शॉट घाना के दो डिफेंडर ने ब्लॉक किया। वहीं, राइस ने नोनी मडुके के क्रॉस पर हेडर लगाया, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। हाफ टाइम से ठीक पहले कप्तान हैरी केन के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह भी घाना के मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने और तेजी से हमले किए। इलियट एंडरसन का करीब से लगाया गया हेडर ब्लॉक हो गया, जबकि एंथनी गॉर्डन के शॉट को घाना के गोलकीपर बेंजामिन असारे ने शानदार तरीके से बचा लिया। हैरी केन ने भी एक लो शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन असारे ने फिर से बेहतरीन बचाव किया।

हालांकि, घाना सिर्फ बचाव तक सीमित नहीं रहा। टीम ने जवाबी हमलों के जरिए इंग्लैंड के डिफेंस को भी परखा। मैच खत्म होने से करीब दस मिनट पहले घाना के पास गोल करने का शानदार मौका था। अब्दुल फतावु गोल की ओर बढ़े, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड और डिफेंडर एजरी कोंसा ने मिलकर अब्दुल की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद एंटोनी सेमेन्यो भी गोल करने से चूक गए।

मैच के अंतिम मिनटों में इंग्लैंड ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बुकायो साका के मैदान पर आने के बाद टीम के हमले और तेज हुए। मॉर्गन ओ’रेली के शानदार क्रॉस पर हैरी केन को मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। इंजरी टाइम में मार्क गुएही का हेडर भी लक्ष्य से चूक गया।

अंत में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस ड्रॉ के बाद ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना की स्थिति मजबूत हो गई है। दोनों टीमें अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमशः पनामा और क्रोएशिया का सामना करेंगी। इन मुकाबलों में सिर्फ एक अंक हासिल करने पर भी दोनों टीमों का राउंड ऑफ 32 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप: रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

ऋषभ पंत ने छोड़ा LSG का साथ, कम पैसों में की घर वापसी; ऐसे हुई है हाई-प्रोफाइल ट्रेड

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 साल पूरे, देखें सबसे लंबे करियर वाले टॉप 7 भारतीय

आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

आ गया विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट का नतीजा, क्या भारतीय टीम में वापसी का रास्ता हो गया साफ? जानिए

वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात; देखें वीडियो

वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात; देखें वीडियो

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं अपना डेब्यू; जानिए वजह

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं अपना डेब्यू; जानिए वजह