Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'

20 जुलाई, 2026 01:37 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता।

एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल और 4 असिस्ट किए। एम्बाप्पे ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे से पहले विश्व कप में कोई भी खिलाड़ी लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट नहीं जीत सका है।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मेसी ने इस विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल सका। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी मेसी खिताबी मुकाबले में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को मैच में एक बार भी नहीं भेद सके।

तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही मेसी से आगे निकल गए थे। फीफा विश्व कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड एम्बाप्पे के ही नाम दर्ज हो गया है। वह इस मेगा इवेंट में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी 21 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के साथ ही 16 साल बाद विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के डिफेंस ने खिताबी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 90 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने गोल करते हुए स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके साथ ही मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप को जीतने का सपना अधूरा रह गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया से बाहर

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

'मेसी करेंगे कमाल, अर्जेंटीना रचेगी इतिहास', फीफा विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर फैंस ने की भविष्यवाणी

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन का खिताब, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब