Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

खेल

फातिमा सना ने रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

16 मई, 2026 07:24 PM

कराची : पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

फातिमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 326 का रहा। फातिमा ने सोफी डिवाइन, फोएबे लिचफील्ड और ऋचा घोष के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 18 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी।

सना 17वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरीं और उन्होंने क्रीज पर आते के साथ ही चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। उन्होंने मिशेल मावुंगा की गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सना ने पारी के 19वें ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नोमवेलो सिबांडा के खिलाफ 24 रन बटोरे। इस ओवर में सना ने तीन चौके और दो छक्के लगाए।

कप्तान की तूफानी पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्डपर 223 रन लगाए, जो महिला टी20 इंटरनेशनल में टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, सीरीज के पहले टी20 में पाकिस्तान ने 237 रन बनाए थे, जो इस फॉर्मेट में टीम का सबसे बड़ा टोटल है। सना के अलावा पाकिस्तान की ओर से सायरना जबीन ने 32 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयशा जफर ने 28 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया।

फातिमा सना से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड निदा डार के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 20 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। साल 2026 में सना की हालिया फॉर्म कमाल की रही है।

वह पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इस साल सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। पांच पारियों में सना 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 229 रन बना चुकी हैं। पाकिस्तान से मिले 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम सिर्फ 90 रन बनाकर ढेर हो गई और मेजबान टीम ने मैच को 133 रनों से अपने नाम किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा