Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

फखर जमान और सईम अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

20 मई, 2026 04:42 PM

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान और युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी अभी बोर्ड के मेडिकल स्टाफ की कड़ी निगरानी में रिहैबिलिटेशन और रिकवरी से गुजर रहे हैं।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि दोनों खिलाड़ी अभी चोटों से उबर रहे हैं और उन्हें पीसीबी मेडिकल पैनल की निगरानी में अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी रखने की सलाह दी गई है। इसलिए उन्हें वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। पीसीबी दोनों खिलाड़ियों के जल्दी ठीक होने की कामना करता है और उन्हें जल्द से जल्द प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी करते हुए देखना चाहता है। टीम और खिलाड़ियों की फिटनेस के बारे में आगे के अपडेट सही समय पर साझा किए जाएंगे।"

30 मई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक पाकिस्तान टीम का ऐलान नहीं किया है। पीसीबी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ओपनिंग में विकल्प तलाशने होंगे।

फखर जमान और सईम अयूब आखिरी बार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलते नजर आए थे।

फखर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। 92 वनडे मैचों में 45.42 की औसत से वह 3,861 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 19 अर्धशतक आए हैं। सईम अयूब ने 17 वनडे मैचों में 751 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट भी लिए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट 2 टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश के दौरे पर थी, जहां उसे दोनों टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे