Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना निराशाजनक है: डेविड मिलर

08 मई, 2026 04:01 PM

आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होने वाला है। डीसी क्या अपने प्लेइंग इलेवन में धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को जगह देगी, यह एक बड़ा सवाल है। मिलर पिछले 2 मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। टीम में संतुलन के दृष्टिकोण से डीसी इन 4 में मिलर को मौका नहीं दे पा रही है। डीसी ने टॉप ऑर्डर में पाथुम निसांका को मौका दिया है। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स हैं, जबकि गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और लुंगी एंगिडी को शामिल किया गया है। इस वजह से मिलर को बाहर बैठना पड़ रहा है। टी20 के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक मिलर के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना निराशाजनक है।

ईएसपीएनक्रिकइंफों की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिलर ने कहा, "निश्चित तौर पर यह निराशाजनक है। हर खिलाड़ी हर मैच खेलना चाहता है, लेकिन आईपीएल का स्ट्रक्चर ऐसा है कि सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही अंतिम एकादश में खेल सकते हैं। ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन बेहद अहम हो जाता है।"

मिलर ने कहा, "यह मेरा पहला आईपीएल नहीं है। वह टूर्नामेंट की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उनका काम अब टीम के खिलाड़ियों को सकारात्मक ऊर्जा देना और अपने मौके के लिए तैयार रहना है।"

मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज मिलर ने कहा, "अब हमारे लिए हर मैच करो या मरो जैसा है। हमें क्वालीफाई करने के लिए चार में से चार मैच जीतने होंगे। हमने पूरी तरह खराब क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन कुछ छोटे-छोटे फेज में टीम के तौर पर गलतियां की हैं, जिनका नुकसान उठाना पड़ा है।"

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर मिलर ने कहा, "इस सीजन पिच का व्यवहार अलग रहा है। कभी हाई स्कोरिंग मुकाबले हुए तो कभी बल्लेबाजी मुश्किल रही। बल्लेबाजी इकाई ने लगातार विकेट गंवाकर खुद को दबाव में डाला है। अहम मौकों पर छोड़े गए कई कैच भी टीम पर भारी पड़े हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स सीजन में फिलहाल मुश्किल में है। टीम ने 10 मैचों में छह हार झेली हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अब प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम को अपने बाकी चारों मैच जीतने होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे