Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने जीता खिताब, खत्म हुआ 22 साल का इंतजार

20 मई, 2026 04:34 PM

आर्सेनल एफसी ने प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इसलिए यह उपलब्धि बेहद खास है। आखिरी बार टीम ने 2004 में ट्रॉफी उठाई थी।

मंगलवार रात को इंग्लैंड के बोर्नमाउथ के वाइटैलिटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी एफसी को एएफसी बोर्नमाउथ ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। पेप गार्डियोला की टीम को टाइटल रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी, लेकिन बोर्नमाउथ के शानदार प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मैच का सबसे अहम पल 39वें मिनट में आया, जब 19 वर्षीय फ्रेंच खिलाड़ी एली जूनियर क्रुपी ने शानदार गोल कर बोर्नमाउथ को बढ़त दिलाई। एड्रियन ट्रफर्ट के पास पर क्रुपी ने बेहतरीन पहला टच लिया और फिर एक कर्विंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया। गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा इस शॉट को रोक नहीं सके।

एर्लिंग हालैंड ने बराबरी का गोल कर सिटी की वापसी के साथ ही जीत की उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन मैनचेस्टर की खुशी अधिक समय तक नहीं रह सकी। कुछ ही सेकंड बाद मैच समाप्त करने की घोषणा हुई और मैनचेस्टर सिटी का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया।

इसके साथ ही आर्सेनल को विजेता घोषित किया गया।

मिकेल आर्टेटा की अगुवाई में आर्सेनल ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने एक दिन पहले पहले से रेलीगेट हो चुकी बर्नले एफसी को 1-0 से हराकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। सीजन में आर्सेनल ने कॉर्नर से सबसे ज्यादा गोल करने का प्रीमियर लीग रिकॉर्ड भी बनाया।

मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच हुए मैच के ड्रॉ होने की खबर आते हीं एमिरेट्स स्टेडियम के बाहर हजारों आर्सेनल समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अब आर्टेटा की टीम के पास इतिहास रचने का एक और मौका है। आर्सेनल 30 मई को बुडापेस्ट में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल 2025 में पेरिस सेंट-जर्मेन एफसी से भिड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे