Thursday, July 09, 2026
BREAKING
गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा 6 महीनों में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को 852 करोड़ रुपये के 4.79 लाख कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

खेल

प्रिंस यादव हर फॉर्मेट के गेंदबाज, जल्द भारतीय टीम के लिए डेब्यू करेंगे: अंबाती रायुडू

08 मई, 2026 04:23 PM

लखनऊ : आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों को काफी प्रभावित किया है। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले में भी प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है।

प्रिंस यादव के प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का मानना है कि प्रिंस जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे।

अंबाती रायुडू ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "मुझे लगता है कि वह जल्द ही अपना डेब्यू करने वाले हैं। वह लड़का एक विशेष है। उनमें खास प्रतिभा है। वह जिस तरह से दौड़ते हैं, उनका रन-अप ही आपको बताता है कि वह लड़ने के लिए तैयार हैं। वह भारी गेंद फेंकते हैं। उसकी ज्यादातर गेंदें स्टंप्स पर लगती हैं। यही उसकी विशेषता है।"

रायुडू ने कहा, "कोहली को आउट करने के लिए प्रिंस ने जो गेंद डाली, वो खास थी। सीम ऊपर रही। यह एक बहुत बड़ा विकेट था। प्रिंस यादव दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली टीम के अपने साथी को आउट किया।"

प्रिंस की फिटनेस, रिदम और निरंतरता को उनकी बड़ी ताकत बताते हुए रायुडू ने उन्हें तीनों प्रारुपों के लिए बेहतर बताया।

रायुडू ने कहा, "प्रिंस की गेंदबाजी को देखने के लिए पहली या दूसरी स्लिप में खड़ा होना सबसे बेहतर जगह है। वह बहुत फिट है, फुर्तीला है। उसका एक्शन बहुत साफ है। उसमें वह निरंतरता है जो अधिकांश गेंदबाजों में नहीं होती। बहुत सारे गेंदबाज एक ओवर में एक या दो अच्छी गेंदें फेंकते हैं। यह लड़का लगभग चार से पांच गेंदें फेंकता है। मुझे लगता है कि यही उसकी ताकत है।"

प्रिंस यादव पूरे सीजन में बेहतरीन रहे हैं। वह सीजन के तीसरे श्रेष्ठ और एलएसजी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। प्रिंस ने 10 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा