Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• गूगल को अतिरिक्त कंप्यूटिंग क्षमता किराए पर लेने में दिलचस्पी : स्पेसएक्स • बोंडी बीच हमले के 'हीरो' अहमद को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- गर्व की अनुभूति हो रही • ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में लेबर का सफाया, 12 साल बाद सत्ता में लौटा लिबरल गठबंधन • लॉस एंजिलिस में भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर टूटे शीशे • इजरायल: 'एकता सरकार' पर नेतन्याहू के वादे को 24 घंटे में परखेंगे आइजनकोट • राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत • 'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग • प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी • मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना • लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

राष्ट्रीय

प्रयागराज में घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, विजिबिलिटी घटने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी

29 नवंबर, 2026 04:51 PM

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सुबह-सुबह घना कोहरा और बढ़ती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर और संगम क्षेत्र में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिसका असर यातायात पर भी देखने को मिलता है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अब गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जैकेट, स्वेटर और शॉल ओढ़कर लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।

रविवार सुबह के समय संगम क्षेत्र और शहर के प्रमुख मार्गों पर कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई। दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। ठंड के साथ कोहरे के बढ़ने से सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ठंड काफी ज्यादा महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को परेशान कर दिया है।

स्थानीय व्यक्ति श्याम ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज में सुबह ठंड बहुत बढ़ गई है। अब जैकेट, स्वेटर पहनकर ही आदमी बाहर निकलता है। शाम के समय शीत रहती है और ठंड काफी रहती है। प्रयागराज में कोहरा भी पड़ने लगा है।

वहीं, स्थानीय व्यक्ति प्रेमचंद ने कहा कि ठंड इस समय बढ़ रही है और कोहरा भी बढ़ रहा है। ठंड से बचने के लिए हम लोग अपना ध्यान रख रहे हैं और सभी लोगों से भी कह रहे हैं कि वो भी ध्यान रखें।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, 30 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं, 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, लेकिन सुबह के समय कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरे होने की बहुत संभावना है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

राष्ट्र के लिए काम करते हुए आगे बढ़ते रहना ही संघ का रास्ता : मोहन भागवत

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

'भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान', पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन को बताया समय की मांग

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

मन की बात: पीएम मोदी ने की पटना के 'बिहार म्यूजियम' और वडनगर के अनूठे म्यूजियम की सराहना

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

लंबा अनुभव होने के बावजूद 'आईगॉट कर्मयोगी' से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

रामगढ़ सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर कई राजनेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियो ने जताया शोक

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

संचार साथी की वजह से 14 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद, 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

'जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं', नशे के खिलाफ युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी का संदेश

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में रहा नेपाल, हिंद महासागर और व्यापार

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

रांची : सरकारी नौकरी की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार, सड़क हादसे में 13 मौ*तों ने उजाड़ दिया पूरा घर

एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी

एक कॉल पर 90 सेकंड में पहुंची दिल्‍ली पुलिस और बच गई एक अनमोल जिंदगी