Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता' • रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • धनतेरस 2026: धनतेरस के दिन नई चीजें क्यों खरीदी जाती हैं, यम दीप की क्या है मान्यता?

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01 नवंबर, 2026 02:06 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक समृद्ध परंपराओं, उल्लेखनीय उपलब्धियों और अपार संभावनाओं की भूमि है। यहां की गौरवशाली विरासत और चिरंतन रीति-रिवाजों ने हमारे देश के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध किया है।”

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “कर्नाटक के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत, उद्यमशीलता और असाधारण कौशल के माध्यम से विशेष रूप से भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) और स्टार्टअप्स तक, कर्नाटक के लोगों ने बार-बार अपनी दक्षता का परिचय दिया है। वे आज की गंभीर वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में सबसे आगे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, “केरलम के मेरे भाइयों और बहनों को ‘केरलम पिरवी’ की शुभकामनाएं! यह विशेष दिन केरलम की जीवंत परंपराओं और असाधारण जज्बे का जश्न मनाता है। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न, इस राज्य ने हमारे देश के इतिहास में हमेशा एक खास जगह बनाई है। केरलम की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं। उनकी लगन और उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण ने न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी लोगों का दिल जीता है। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्यमिता, विज्ञान और अन्य कई क्षेत्रों में केरलम के लोगों की उपलब्धियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले साल केरलम के हर व्यक्ति के लिए नए अवसर, अधिक समृद्धि और निरंतर प्रगति लेकर आएंगे।”

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को कन्नड़ राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, “अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और भारत की वैश्विक पहचान में अपने योगदान के माध्यम से अपनी विरासत को संजोए रखा है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं। कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के हमारे भाइयों और बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और संस्कृति वाले राज्य, कर्नाटक के लोगों ने कड़ी मेहनत और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में अपने योगदान के जरिए अपनी विरासत को कायम रखा है। राज्य की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में कहा, “‘केरलम पिरवी’ के अवसर पर मैं केरलम के सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत की समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत में केरलम का एक विशिष्ट स्थान है। यहां के लोगों ने देश की प्रगति और विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मैं केरलम की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट किया, “केरलम पिरवी दिवस के अवसर पर मैं राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ‘ईश्वर का अपना देश’ (गॉड्स ओन कंट्री) के रूप में जाना जाने वाला केरलम, अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध परंपराओं और जीवंत सांस्कृतिक विरासत से संपन्न है। केरलम के लोगों ने हमारे राष्ट्र की प्रगति और विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है। यह अद्भुत राज्य प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए।”

जेपी नड्डा ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! कर्नाटक की विविध परंपराएं, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धि हमारे देश के लिए गर्व का विषय हैं। यहां के लोगों का स्नेह और उत्साह इसे सचमुच विशेष बनाता है। राज्य के लोग सफलता और समृद्धि के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर