Friday, July 17, 2026
BREAKING
रक्षा से खेल तक, पीएम मोदी की यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मिली नई मजबूती : फिलिप ग्रीन आईसीएआर ने एक वर्ष में 44 फसलों की 386 उन्नत किस्में विकसित कीं, 94% जलवायु-अनुकूल : शिवराज सिंह चौहान महाप्रभु जगन्नाथ की भक्ति और जनसेवा का संदेश, पीएम मोदी ने साझा किया राष्ट्रपति का लेख जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

हिमाचल

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

16 जुलाई, 2026 07:31 PM

शिमला : जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 15 जुलाई को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्य 16 जून से आरंभ किया गया था। इस अभियान में डिजिटल प्रौद्योगिकी का व्यापक स्तर पर उपयोग किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस चरण की सबसे बड़ी उपलब्धि स्व-गणना विकल्प की सफलता रही। बड़ी संख्या में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की और इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उन्होंने बताया कि इस व्यापक अभियान का सफल संचालन प्रशासनिक तंत्र एवं जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से संभव हो पाया। सभी जिलों के उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, तहसीलदारों तथा अन्य वरिष्ठ जनगणना अधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया और अभियान के प्रत्येक पहलू की निरंतर निगरानी की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशिक्षकों, प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों सहित फील्ड स्टाफ की प्रतिबद्धता भी सराहनीय रही, जिनके अथक प्रयासों से यह कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों के बावजूद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने पूर्ण समर्पण के साथ घर-घर पहुंचकर सटीक जानकारी एकत्रित की। उनकी कार्यकुशलता, व्यावसायिक प्रतिबद्धता एवं दृढ़ संकल्प ने जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग एवं समर्थन के लिए प्रदेशवासियों, फील्ड स्टाफ, प्रशासनिक अधिकारियों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू