Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

राष्ट्रीय

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

27 मार्च, 2026 12:29 PM

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कुमारन, 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और जल्द ही यह पद संभालने वाले हैं। पेरियासामी कुमारन, विक्रम दोराईस्वामी का स्थान लेंगे, जिन्हें चीन के लिए भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है और वे भी जल्द ही यह पद संभालेंगे।

कुमारन 2025 से विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) के पद पर कार्यरत हैं। उनका पहला कार्यकाल काहिरा स्थित भारतीय दूतावास में तीसरे सचिव के रूप में 1994-1997 के बीच रहा, इसके बाद उन्होंने त्रिपोली स्थित भारतीय दूतावास में दूसरे सचिव के रूप में 1997-2000 के बीच सेवा दी और फिर ब्रुसेल्स स्थित भारतीय दूतावास में पहले सचिव के रूप में 2000-2003 तक कार्य किया। इसके बाद वे भारत लौट आए और 2003-2005 के बीच एमईए में उप सचिव (यूरोप पश्चिम) के रूप में सेवा दी।

इसके बाद कुमारन 2005-2007 के बीच बंगलुरु में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान पोस्टिंग मिली, जहां उन्होंने 2007-2009 के बीच इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में काउंसलर के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2009-2011 के बीच वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में काउंसलर और 2011-2014 के बीच कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में उप उच्चायुक्त के रूप में सेवा दी।

2014-2016 के बीच कुमारन एमईए, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा विभाग) के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने 2016-2020 के बीच कतर में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दी। वे 2020-2023 के बीच सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त रहे। जुलाई 2023 में, उन्होंने अतिरिक्त सचिव (आर्थिक संबंध और विकास साझेदारी प्रशासन) का पद संभाला और बाद में उन्हें विशेष सचिव (आर्थिक संबंध और विकास साझेदारी प्रशासन, डीपीए) के रूप में पदोन्नत किया गया। उन्होंने 1 अप्रैल 2025 से वर्तमान में सचिव (पूर्व), एमईए का कार्यभार संभाला। कुमारन अंग्रेजी, तमिल, हिंदी और अरबी भाषाएं जानते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की