Thursday, June 04, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता सेबी की कार्रवाई के बाद राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट, लगा लोअर सर्किट नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन युद्धविराम की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट, पश्चिम एशिया को लेकर चिंताएं घटीं इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम TMC News: कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने ढहाई ममता की TMC; भतीजे अभिषेक को कर दिया आउट सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी ने अफवाह-गड़बड़ी पर अफसरों को चेताया रूस ने बढ़ा दी भारत की ताकत, अभेद्य हुआ 'सुदर्शन चक्र'; आ गई S-400 की चौथी खेप

मनोरंजन

'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

04 जून, 2026 12:24 PM

मुंबई : अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहु प्रतीक्षित दक्षिण भारतीय फिल्म 'पेड्डी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस खास अवसर पर अभिनेत्री आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर (श्रीवारी मंदिर) में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान के सामने माथा टेककर फिल्म की सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।

खास बात है कि अभिनेत्री मंदिर तक नंगे पैर पहुंचीं। दर्शन के बाद जब वह मंदिर से निकलीं तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर रुककर सिर झुकाया और श्रद्धा स्वरूप अपना माथा टेककर भगवान को प्रणाम किया।

इस दौरान जाह्नवी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर खूबसूरत फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। अपने लुक को उन्होंने सोने का कमरबंद, चोकर नेकलेस, झुमकों और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया।

जान्हवी कपूर अक्सर तिरुपति बालाजी के दर्शन को मंदिर आती रहती हैं। वह लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमाला पहुंचती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं।

उनकी फिल्म 'पेड्डी' की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने वाला यह किरदार कई चुनौतियों, प्रतिद्वंद्विता और सामाजिक दबावों का सामना करता है। राम चरण इस फिल्म में एक बहुमुखी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

Karuppu Box office Day 20: वीकेंड से पहले धीमी रही 'करुप्पू' की रफ्तार, बुधवार को सूर्या की मूवी ने कमाए इतने करोड़

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

ग्लोबल स्टार बनने की अपनी अहमियत, लेकिन अपने घर और लोगों का प्यार पहले आता है : राम चरण

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में-सीरीज, आखिरी 3 तो बिलकुल भी मिस मत करना

'एनिमल' की सक्सेस के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी? परिवार और दोस्तों संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

'एनिमल' की सक्सेस के बाद बदल गईं तृप्ति डिमरी? परिवार और दोस्तों संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

राजा शिवाजी ने 5वें वीकेंड में तोड़ा यह रिकॉर्ड, अभी और कितना जोर बाकी?

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया

मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया