Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज • Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन • पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण • सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री

मनोरंजन

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

26 सितंबर, 2026 06:48 PM

मुंबई : टीवी और ओटीटी पर पहचान बना चुके एक्टर विक्रम सिंह चौहान बड़े पर्दे पर नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह अब फिल्म 'पूजा मेरी जान' में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी इमोशनल है, जो कहानी के आगे बढ़ने के साथ अलग-अलग हालातों से गुजरता है।

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में विक्रम ने कहा कि इस किरदार ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए उत्साहित किया और इसे निभाते हुए उन्हें अपने एक्टिंग के एक अलग पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए विक्रम चौहान ने कहा, ''मेरे लिए 'पूजा मेरी जान' खास फिल्म इसलिए है, क्योंकि मुझे इसमें जिस तरह का रोल मिला, वह अब तक निभाए गए मेरे किरदारों से काफी अलग है। किसी भी कलाकार के लिए ऐसा किरदार खास होता है, जो उसे आगे बढ़ने और खुद को नए तरीके से पेश करने का मौका दे।''

विक्रम ने कहा, ''मेरे किरदार में कई तरह के इमोशंस देखने को मिलेंगे। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वह अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरता है और इन घटनाओं का असर धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व पर दिखाई देगा। दर्शकों का मेरे किरदार को लेकर नजरिया फिल्म के दौरान बदलता रहेगा।''

अभिनेता ने कहा, ''मुझे अपने किरदार के इन्हीं हिस्सों पर काम करना सबसे ज्यादा पसंद आया। मेरे लिए यह सिर्फ एक और किरदार निभाने का मौका नहीं था, बल्कि ऐसा अनुभव था, जिसमें मुझे अपनी एक्टिंग के दूसरे पहलुओं को सामने लाने का मौका मिला। मैंने इससे पहले जो काम किया है, उससे अलग कुछ करना काफी एक्साइटिंग था। इसी वजह से मैंने इस किरदार को पूरे मन से एक्सप्लोर किया।''

'पूजा मेरी जान' की कहानी रिश्तों, रिजेक्शन और इमोशंस के आसपास घूमती है। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि रिजेक्शन का सामना करने के बाद किसी इंसान के अंदर किस तरह की भावनाएं पैदा हो सकती हैं और उसका असर उसके आसपास के रिश्तों पर किस तरह पड़ सकता है।

फिल्म को नवजोत गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। इसमें विक्रम सिंह चौहान के साथ मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है।

'पूजा मेरी जान' 2 अक्टूबर को हिंदी में जी5 पर प्रीमियर होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान