Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

मनोरंजन

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

18 अगस्त, 2026 12:01 PM

मुंबई : अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी फिटनेस को लेकर जाने जाते हैं, लेकिन इस समय वह मलेरिया से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का असर उनकी सेहत और फिटनेस पर भी पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि मलेरिया की वजह से उनके शरीर की करीब 2.5 किलो मांसपेशियां कम हो गई हैं और उनकी काफी ताकत भी चली गई है। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि वह दोबारा अपनी पुरानी फिटनेस हासिल कर लेंगे।

पुलकित ने सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें उनका चेहरा देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बीमारी से उबरने के दौर में हैं। इस पोस्ट के साथ पुलकित ने बताया कि मलेरिया ने उनके शरीर पर उम्मीद से कहीं ज्यादा असर डाला।

पुलकित ने कैप्शन में लिखा, ''मलेरिया की वजह से मेरे शरीर से 2.5 किलो मसल्स कम हो गईं और काफी ताकत भी चली गई। लेकिन मैं अपने शरीर को जानता हूं और पहले भी इसी तरह की फिटनेस बना चुका हूं। इसलिए मैं फिर से अपनी पुरानी ताकत और शरीर को हासिल कर लूंगा।''

पुलकित के अभिनय सफर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 'फुकरे' से मिली, जिसमें उन्होंने हनी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी कॉमेडी और दोस्तों के बीच नजर आने वाला उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद वह 'फुकरे रिटर्न्स' में भी हनी के किरदार में नजर आए और इस फिल्म ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

पुलकित ने 'बिट्टू बॉस' में भी काम किया, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह 'ओ तेरी', 'डॉली की डोली', 'पागलपंती', 'वीरे की वेडिंग' और 'सनम रे' जैसी फिल्मों का हिस्सा बने। 'सनम रे' में उनके साथ यामी गौतम और उर्वशी रौतेला नजर आई थीं। पुलकित ने इसके बाद 'जुनूनियत' में भी मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स सीरीज 'ग्लोरी' में भी नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए अपने पुराने बयान पर की बात, बोले, “इंसान बदलता है; अगर कोई कहे कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है”

यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए अपने पुराने बयान पर की बात, बोले, “इंसान बदलता है; अगर कोई कहे कि मैं 20 साल में नहीं बदला, तो वो झूठ बोल रहा है”

किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर