Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुए जापानी, बोले ‘भावनाओं को टूटी-फूटी हिंदी में व्यक्त करना मुश्किल’

29 अगस्त, 2025 01:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी से मिलने की खुशी सबकी आंखों में दिखी। कुछ ने इसे अविस्मरणीय तो कुछ ने ख्वाब के सच होने जैसा बताया। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के आधिकारिक दौरे पर जापान आए हैं, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के जापान दौरे पर प्रवासी भारतीयों ने उनके साथ बातचीत के बाद अपने विचार मीडिया से साझा किए। हरियाणा की शिवांगी ने भावुक होकर कहा, “मैं हरियाणा से हूं, 8 साल से जापान में हूं। पीएम मोदी को दूर से आते देखा तो लगा जैसे घर का कोई बड़ा-बुजुर्ग आ रहा हो। मैं भावुक हो गई, आंखों से आंसू बहने लगे। मेरे लिए यह गर्व की बात है। जापान में हम लोग सुरक्षित हैं, और यह संभव है क्योंकि पीएम मोदी हैं।”

दूसरी ओर प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी से मिलने की खुशी और गर्व की लहर स्पष्ट देखने को मिली। विकास ने कहा, “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि यह पल हम सबके लिए कितना भावुक है। हमने उन्हें टीवी पर देखा है, उनके इंटरव्यू देखे हैं, लेकिन उन्हें आमने-सामने देखना एक बिल्कुल अलग आभा, एक अलग व्यक्तित्व है।”

शिवांश खंडेलवाल ने कहा कि मैं पहले भी पीएम मोदी से मिल चुका हूं; मुझे उनसे दोबारा मिलकर काफी अच्छा लगा है। यहां मोदी जी से मिलना हर भारतीय के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं इसे बयां नहीं कर सकता। यह सचमुच गर्व का क्षण था।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष तबला वादक एक जापानी नागरिक ने कहा, “मैं इसे ठीक से व्यक्त नहीं कर सकता, अपनी टूटी-फूटी हिंदी में भी नहीं। कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन मेरे लिए आज का दिन मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन रहा।” एक अन्य जापानी कलाकार ने कहा, “यह बहुत प्रभावशाली अनुभव था। मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मोदी जी हमारे साथ तस्वीर खिंचवाएंगे, इसलिए मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

इसके अलावा, राजस्थानी परिधान पहने जापानी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत गाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का उच्चारण करके भी उनका अभिवादन किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, “टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से मैं बहुत प्रभावित हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा।“

यह प्रधानमंत्री मोदी की 8वीं जापान यात्रा है, जो भारत द्वारा टोक्यो के साथ साझेदारी को दी जाने वाली अहमियत को दर्शाता है। 29-30 अगस्त के दौरे के दौरान, पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित