Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

पीएम मोदी ने भारत-क्रोएशिया के बीच संबंधों की मजबूती पर दिया जोर, रक्षा और तकनीक सहयोग पर हुई चर्चा

19 जून, 2025 05:05 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में क्रोएशिया पहुंचे। राजधानी जाग्रेब में उन्होंने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। इस यात्रा को भारत और क्रोएशिया के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने अपने संवाद की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने लिखा, “जाग्रेब में अपने मित्र प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने रक्षा, सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में तालमेल को भी उपयोगी माना गया है।”

इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच द्वारा फ्रांजो तुजमैन एयरपोर्ट पर खुद पीएम मोदी का स्वागत करने से हुई। पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा, “यह यात्रा मेरे लिए विशेष है। मैं प्रधानमंत्री प्लेंकोविच द्वारा एयरपोर्ट पर किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं।” प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने भी इस यात्रा को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक समय पर हुई यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-क्रोएशिया द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते खोलने की दिशा में अहम कदम है।

जाग्रेब की सड़कों पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी और स्थानीय नागरिक उमड़े। “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के बीच पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन आयोजनों का आनंद लिया और मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन किया।

यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचा है। इस कारण यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है। इससे पहले भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मार्च 2019 में क्रोएशिया का दौरा किया था, जहां उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टॉमिस्लाव’ से सम्मानित किया गया था। पीएम मोदी की इस यात्रा से भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, संस्कृति और लोगों के आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग और भी गहरा होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर