Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

दुनिया

पीएम मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की दीं शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल से सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद

06 जुलाई, 2025 06:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पूरे देश में रविवार को आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की भक्ति और उपासना में लीन हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की असीम शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध हो, यही कामना है।”

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल जी का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे, यही विट्ठल जी के चरणों में हमारी प्रार्थना और कामना है। भगवान विट्ठल जी हमें सुखी और समृद्ध समाज की ओर ले जाते रहें, और हम भी गरीबों और वंचितों की सेवा करते रहें।”

आषाढ़ी एकादशी को महाराष्ट्र में “पंढरपुर यात्रा” के रूप में भी मनाया जाता है। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान विठ्ठल जी के चरणों में जनता और अन्नदाताओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ भगवान विठ्ठल की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आज पंढरपुर में देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ महापूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन से उनका मन प्रसन्न हो गया। उन्होंने देवी विठु माऊली और देवी रखुमाई के चरणों में नतमस्तक होकर किसानों, मेहनतकश लोगों और राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रार्थना की।”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार की सुबह मुंबई के वडाला में श्री विट्ठल मंदिर पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम शिंदे ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं भी दीं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात