Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

दुनिया

पीएम मोदी और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री ने पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया एक पौधा

05 जुलाई, 2025 07:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने पोर्ट ऑफ स्पेन में एक पौधा लगाया। यह पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत की गई। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री बिसेसर का आभार जताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “‘एक पेड़ माँ के नाम’ आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर का आभार। भारत और त्रिनिदाद एवं टोबैगो जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को समझते हैं, हम हमारे ग्रह को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के रेड हाउस में त्रिनिदाद एवं टोबैगो गणराज्य की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में हुए चुनावों में जीत के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बधाई दी। दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल परिवर्तन, यूपीआई, क्षमता निर्माण, संस्कृति, खेल और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित संभावित सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा की।

इसकी जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ बातचीत में भारत-त्रिनिदाद और टोबैगो मैत्री के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमारी आर्थिक साझेदारी को और गति देना तथा आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और रक्षा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात