Friday, July 24, 2026
BREAKING
संभल हिंसा : मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर एनएसए, योगी सरकार की सख्त कार्रवाई वलसाड में बाढ़ से हुई तबाही के बाद हर्ष संघवी ने जिले का किया दौरा भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ओआईसी को घेरा, कश्मीर मुद्दे पर दखल को लेकर उठाए सवाल फोर्स लेबर के खिलाफ की कार्रवाई में अमेरिका ने भारत पर अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ कनाडा, अमेरिका के साथ व्यापारिक बातचीत में अपने हितों की रक्षा की पहल करेगा : कनाडाई पीएम कार्नी समुद्री हमलों से हुए नुकसान का भुगतान ईरानी संपत्तियों से कराया जाएगा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, कीमतें करीब 0.6 प्रतिशत तक घटीं कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 76,000 के नीचे फिसला 'दुल्हनिया ले आएगी' रिव्यू: कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से भरपूर, दर्शकों को पसंद आएगी यह शादी वाली कहानी वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

खेल

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, जोशुआ बिशप को पहली बार मौका मिला

24 जुलाई, 2026 11:30 AM

वेस्टइंडीज की टीम 25 जुलाई से 6 अगस्त के बीच पाकिस्तान के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार कैरेबियन टीम में शामिल किया गया है।

जोशुआ बिशप को क्षेत्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने पिछले तीन वेस्टइंडीज चैंपियनशिप सीजन में बारबाडोस प्राइड और वेस्टइंडीज अकादमी के लिए कुल 91 विकेट लिए हैं। जोशुआ ने 25 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 116 विकेट लिए हैं, जबकि 54 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम पर 79 विकेट दर्ज हैं।

रोस्टन चेज टीम की कमान संभालेंगे। वे हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में अपनी दाहिनी तर्जनी उंगली में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। जोमेल वारिकन उप-कप्तान होंगे। चयनकर्ताओं ने उस मुख्य टीम को ही बरकरार रखा है, जिसने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी।

वहीं, बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की टेस्ट टीम में 2024 के बाद पहली बार वापसी हुई है। मैकेंजी ओपनर जॉन कैंपबेल की जगह लेंगे, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे मुकाबलों के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे। मैकेंजी का घरेलू प्रदर्शन शानदार रहा है; उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में छह पारियों में 64.6 की औसत से 323 रन बनाए हैं। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में 25 से 29 जुलाई के बीच सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 अगस्त तक ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल में आयोजित होगा। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है।

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, अमीर जंगू, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जायडेन सील्स।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप: अनाहत ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में किंग चार्ल्स तृतीय ने की शुरुआत, मीराबाई-लवलीना रहीं भारत की ध्वजवाहक

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में किंग चार्ल्स तृतीय ने की शुरुआत, मीराबाई-लवलीना रहीं भारत की ध्वजवाहक

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल

16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी