Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

पांच महीने में 291 नशा तस्कर गिरफ्तार, शिमला पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, अब तक 136 मामले दर्ज

01 जून, 2026 08:55 PM

शिमला : शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 के दौरान अब तक पांच माह में नशा तस्करी और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 136 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 291 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का यह अभियान जिला में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी है। पुलिस ने वैज्ञानिक और पेशेवर जांच के माध्यम से मामलों की पड़ताल करते हुए नशे की सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई है।

बैकवर्ड लिंकज स्थापित कर पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह के 43 मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल तथा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े आरोपी शामिल हैं। जिला शिमला पुलिस ने इस अभियान के दौरान 33 अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नशा आपूर्ति नेटवर्कों को ध्वस्त करने में भी सफलता प्राप्त की है।

पांच महीने में पौने दो किलो चिट्टा पकड़ा
वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने 1.85 किलोग्राम चिट्टा, 50 ग्राम मेथामफेटामाइन, 11.6 ग्राम एलएसडी, 14 किलोग्राम चरस तथा 11.5 ग्राम अफीम बरामद की है। यह बरामदगी राजधानी शिमला में सक्रिय नशा तस्करी गिरोहों के खिलाफ चल रही सघन कार्रवाई की सफलता को दर्शाती है।

सवा करोड़ की संपत्ति फ्रीज
अब तक लगभग एक करोड़ 13 लाख रुपए मूल्य की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। इनमें लग्जरी वाहन, मकान और नकदी शामिल हैं। पुलिस का उद्देश्य नशा कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर रोक लगाना और तस्करों की आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करना है।

40 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
शिमला पुलिस ने आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई करते हुए पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रभावी कदम उठाए हैं। पुलिस द्वारा अब तक 40 ऐसे आदतन नशा तस्करों के खिलाफ निरोधात्मक डिटेंशन की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।

नशा मुक्त हिमाचल का टारगेट
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ सप्लाई नेटवर्क से लेकर अवैध संपत्तियों तक कार्रवाई की रणनीति पर काम किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे तत्त्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और नशा मुक्त शिमला के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू