Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

पहले ही कई लोगों को बता दिया था, वैभव सूर्यवंशी को पहली गेंद पर आउट करूंगा: प्रफुल्ल हिंगे

14 अप्रैल, 2026 12:59 PM

हैदराबाद : हैदराबाद में सोमवार को आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। एसआरएच ने आरआर को 57 रन के बड़े अंतर से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। एसआरएच की जीत के हीरो रहे अपना पहला मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिंगे ने पारी की पहली गेंद पर ही आईपीएल 2026 में बड़े-बड़े गेंदबाजों के लिए चुनौती बने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। हिंगे ने इसके बाद ध्रुव जुरेल, लुहान-डी-प्रिटोरियस और कप्तान रियान पराग का विकेट लिया। उनका स्पेल 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट रहा। इस स्पेल ने आरआर के शीर्ष क्रम को ऐसा झकझोरा की टीम कभी 217 के लक्ष्य के पास जाती भी नहीं दिखी। झिंगे को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा, "मैंने पिछले साल कहीं लिखा था कि जब भी मैं अपना पहला मैच खेलूंगा, तो चार या पांच विकेट जरूर लूंगा। मैं पावरप्ले में जितना हो सके उतना हावी होना चाहता था। मुझे अपनी ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास है। मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। मुझे तब यह भी नहीं पता था कि लेदर-बॉल क्रिकेट क्या होता है, जब मैंने उस समय अपने पापा से कहा कि मैं एक क्लब जॉइन करना चाहता हूं। उस समय कई बार उन्होंने मेरी कम उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया था।"

प्रफुल्ल हिंगे ने कहा, "किसी तरह मेरी क्रिकेट शुरू हुई। उसके बाद, मैं बस खेलता रहा। यहां खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं।"

वैभव सूर्यवंशी की विकेट पर उन्होंने कहा, "वह सबसे अच्छा विकेट था, क्योंकि वह फॉर्म में है। मैंने कुछ लोगों को पहले ही बता दिया था कि मैं उसे पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा, या तो बाउंसर से या किसी और तरह से। मुझे बस पहली ही गेंद पर उसका विकेट चाहिए था। यही योजना थी।"

तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के बारे में प्रफुल ने कहा, "वरुण भाई ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया। इंजरी से पूरी तरह ऊबर चुका हूं।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे