Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• एशियन गेम्स 2026: नितेश ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग के फाइनल में बनाई जगह, खत्म किया 64 साल का इंतजार • एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाफ मिली हार • एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कड़ी मेहनत का इनाम, मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया : एंसी सोजन • एशियन गेम्स: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 133 गेंदों में 8 छक्के और 26 चौके, नाबाद 223 रन बनाकर गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, 'दोहरे शतक' के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, वनडे सीरीज में भारत की अजेय बढ़त • बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे • करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी • गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद • एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

मनोरंजन

परिवार के साथ टाइम बिताकर इमोशनल हुईं निमृत कौर, बोलीं-हम हमेशा एक-दूसरे का देते हैं साथ

01 अक्टूबर, 2026 12:00 PM

मुंबई : अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने परिवार के कितने करीब हैं और कैसे व्यस्त होने के बावजूद भी परिवार के सदस्य समय निकालकर एक-दूसरे से मिल लेते हैं। अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे सभी मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी जिंदगी की टैग टीम।" उन्होंने आगे लिखा, "चाहे अलग-अलग देश, अलग टाइम जोन, अलग शहर, काम का शेड्यूल, अपनी-अपनी जिंदगी और लगातार भागदौड़ हो। मैं जानती हूं कि मैं जितना चाहती हूं, उतना तुम्हारे साथ नहीं रह पाती और मैं वैसा नहीं दिखा पाती जैसा मैं चाहती हूं, लेकिन हर दिन मैं बिना भूले तुम सबके बारे में सोचती हूं। फिर मेरा मन शांत हो जाता है क्योंकि मैं जानती हूं कि हम कहीं भी हो, हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं और एक दूसरे के लिए दुआ करते रहेंगे। शायद प्यार हमेशा दिखावटी नहीं होता। शायद ये एक साथ सारी उथल-पुथल और खामोशी में टिके रहने के बारे में है।"

अभिनेत्री की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में थ्रिलर वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' से ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है। इस सीरीज में शहीर शेख (बॉबी), संजय कपूर (गोल्डी सेखों / गोल्डी), मौनी रॉय (कामना), अविनाश मिश्रा (बंटी), निम्रित कौर अहलूवालिया (गजल), हरमन सिंघा (इंस्पेक्टर दोसांझ), आशीमा वरदान (लवली) और अंकित गुलाटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका मे नजर आए थे। यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अवैध अप्रवासन (डंकी रूट), मानव तस्करी तथा अंगों की तस्करी की काली दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहानी बॉबी मनोचा (शाहीर शेख) और उसके भाई बंटी (अविनाश मिश्रा) के आसपास आगे बढ़ती है। कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद बॉबी लौटता है और अपने छोटे भाई को सुरक्षित विदेश भेजने की कोशिश में एक खतरनाक और हिंसक जाल में फंस जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फैमिली फंक्शन में साथ दिखीं सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह, एक-दूसरे को बताया 'पावर कपल'

फैमिली फंक्शन में साथ दिखीं सुनीता आहूजा और कश्मीरा शाह, एक-दूसरे को बताया 'पावर कपल'

'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद

'फोर्स' के 15 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए जॉन अब्राहम, दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत को किया याद

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

आखिरी होगा 'कॉफी विद करण' का यह सीजन, करण जौहर ने खोले शो से जुड़े कई बड़े राज

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर जमकर नाचीं वामिका गब्बी, बोलीं-'नई शुरुआत का सही वक्त है'

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

'तन्हा दिल' फेम शान : बच्चों को पढ़ाया, घर-घर बेचा केबल कनेक्शन, फिर बने सुपरस्टार सिंगर

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों और वीडियो के इस्तेमाल पर बवाल, टीम की 7,000 करोड़ रुपए हर्जाना मांगने की 'तैयारी'

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा