Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
Una: सीएम और डिप्टी सीएम के क्षेत्र में पंचायत चुनावों में हारी कांग्रेस : अनुराग हिमाचल में इलेक्ट्रिक बस पर 50% और डीजल बस पर 30% मिलेगी सब्सिडी, सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

पंजाब

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में हुआ शुरू

24 नवंबर, 2025 07:40 PM

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हो गया है। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि पंजाब विधानसभा का सेशन चंडीगढ़ के बाहर हो रहा है। यह स्पेशल सेशन हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है। इस सेशन के दौरान पंजाब सरकार की ओर से बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। सेशन की शुरुआत में मंत्री हरजोत बैंस ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर एक प्रस्ताव पेश किया। अब सभी पार्टियों के MLA को इस पर बोलने का मौका मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सेशन में पहुंच गए हैं।

हरजोत बैंस के पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की धार्मिक आजादी की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने धार्मिक आजादी, मानवाधिकारों और इंसानी सम्मान की रक्षा के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा और हिम्मत, दया और न्याय के मूल्यों को मजबूत करेगा। पंजाब के लोग, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, गुरु जी की महान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं।

इस संदर्भ में, श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाना चाहिए। इस दौरान, पंजाब सरकार द्वारा आयोजित विशेष विधानसभा सत्र, नगर कीर्तन, लाइट एंड साउंड ड्रोन शो और सर्व धर्म सम्मेलन की तारीफ की गई। सरकार से गुरु जी द्वारा दिखाए गए निष्पक्षता, भाईचारे और मानवाधिकारों के रास्ते को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। सदन गुरु जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने और पंजाब के लोगों की भलाई, शांति, सहनशीलता और सद्भाव के लिए काम करने का संकल्प लेता है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान इस सेशन के दौरान कोई बड़ा पॉलिटिकल धमाका कर सकते हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि श्री आनंदपुर साहिब को पंजाब का नया जिला घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा रूपनगर जिले का नाम बदलने को लेकर भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल