Friday, September 04, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सेहत योजना हुई डिजिटल : पंजाब के लाभार्थी अब घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे अपना 10 लाख रुपये का हेल्थ कार्ड पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री

खेल

पंजाब किंग्स पर जीत के लिए आरआर को चाहिए कप्तान रियान पराग का साथ, बल्ले से किया है निराश

28 अप्रैल, 2026 10:24 AM

मोहाली : आईपीएल 2026 में मंगलवार को एक बेहद अहम मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच पंजाब से ज्यादा राजस्थान के लिए अहम है।

आरआर ने सीजन की शुरुआत बेहद शानदार और धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने लगातार 4 मैच जीते थे। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी हर विभाग में आरआर ने विपक्षी टीमों को पीछे छोड़ा था। लेकिन, पिछले 4 मैचों में आरआर के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम ने पिछले 4 मैचों में 3 मैच गंवाएं हैं और कुल 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

आरआर के प्रदर्शन में गिरावट की एक बड़ी वजह कप्तान रियान पराग रहे हैं। पराग कप्तान के रूप में शानदार रहे हैं। फील्ड पर अपने निर्णयों से उन्होंने प्रभावित किया है और छोटे स्कोर की रक्षा करने में सफल रहे हैं, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में पराग के लिए यह सीजन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले पराग 8 मैचों की 8 पारियों में मात्र 88 रन बना सके हैं। उनका औसत 12.57 है। आरआर के लिए पराग की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता है। पिछले 4 मैचों में मिली 3 हार के बाद उनकी फॉर्म चर्चा के केंद्र में आ गई है।

पंजाब किंग्स एक बेहद मजबूत टीम है और सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के दिए 265 रन के लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया था।

पंजाब के खिलाफ आरआर सिर्फ वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर निर्भर नहीं रह सकती। पराग कप्तान के साथ-साथ टीम के अहम बल्लेबाज भी हैं। एक बल्लेबाज के रूप में उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और रन बनाने होंगे, नहीं तो टूर्नामेंट अब मुश्किल चरण में प्रवेश कर रहा है। यहां से अगले 2-3 मैच तय करेंगे कि आरआर प्लेऑफ में जाती है या नहीं।

आरआर अगर पंजाब को उसके घर में हराने में कामयाब रहती है, तो यह टीम के आत्मविश्वास के लिए अहम होगा। सीजन में अपराजेय रही टीम के खिलाफ उसके घर में जीत आरआर के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। लेकिन इसके लिए आरआर को अपने कप्तान से एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे