प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का इंतजार हो रहा है। इस सीरीज के पिछले चारों सीजन ने ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ी है। सीरीज का किरदार हर घर की पहचान बन गया है। सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक के किरदार ऑडियंस के लिए यादगार बन गए। कहानी को आगे बढाने के लिए पांचवें सीजन का एलान बहुत पहले हो गया था। अब ऑडियंस इंतजार में बैठी थी। लेकिन अब ये नया सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। ताजा खबरों के मुताबिक अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच पंचायत सीजन 5 स्ट्रीम किया जाएगा।
पंचायत सीजन 5 आ रहा है
इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए पंचायत सीजन 5 के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने कहा कि सीरीज की एडिटिंग चल रही है। सटीक रिलीज डेट के बारे में बताया पाना मुश्किल है।ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर 2026 के बीच दस्तक देगी। डायरेक्टर ने आगे नए सीजन की कहानी के बारे में भी बात की। वो कहते हैं कि नए सीजन में कहानी आगे बढ़ गई है। प्रधान जी इलेक्शन हारने के बाद क्या करते हैं इसपर फोकस किया जाएगा। प्रधान जी अब क्या काम करेंगे, क्या होगा? ये कहानी में दिखाया जाएगा। दीपक मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या ये कहाजी पंचायत सीजन 5 के साथ खत्म हो जाएगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। इसका मतलब ये समझा जा सकता है कि सीरीज के नए सीजन आने की संभावना है।
पंचायत के यादगार किरदार
बता दें, जब देश कोरोना वायरल की वजह से घरों में बंद होने को मजबूर था उसी दौरान TVF की सीरीज पंचायत ऑडियंस को एंटरटेन करने प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई थी। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव जैसे नामी चेहरों के साथ फुलेरा गांव की पंचायत की कहानी शुरू हुई थी। हर एपिसोड में किरदार मशहूर होते गए। मंजू देवी की प्रधाननी, क्रांति देवी की चालाकी, बनराकस जैसे किरदार खूब मशहूर हुए।
पंचायत की कहानी
पंचायत के चौथे सीजन में दिखाया गया था कि प्रधान जी गांव के भूषण और उनकी पत्नी क्रांति से चुनाव हार गए हैं। अब गांव की नई प्रधान क्रांति नजर आएंगी। भूषण का गांव पर राज होगा।वहीं अब प्रधान जी क्या करते हैं ये देखना मजेदार होने वाला है। नया सीजन इस साल फेस्टिव मौके पर दस्तक देने के लिए तैयार है। पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए किरदार भी नजर आ सकते हैं।