Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

न्यूयाॅर्क और न्यू जर्सी में भारी बारिश से आई बाढ़, आपातकाल की घोषणा

15 जुलाई, 2025 01:00 PM

अमेरिका के उत्तर-पूर्व और मिड-अटलांटिक क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने सोमवार देर रात राज्य में आपातकाल की घोषणा की और लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की। गवर्नर मर्फी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। कृपया सुरक्षित रहें और जरूरी सावधानियां बरतें।”

राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने न्यूयॉर्क शहर के सभी पांच इलाकों (मैनहट्टन, ब्रोंक्स, ब्रुकलिन, क्वींस और स्टेटन आइलैंड) में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सोमवार शाम तक स्टेटन आइलैंड में 1.67 इंच और मैनहट्टन के चेल्सी क्षेत्र में 1.47 इंच बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बारिश रात भर जारी रह सकती है और अचानक बाढ़ की संभावना बनी हुई है। न्यूयॉर्क सिटी इमरजेंसी मैनेजमेंट ने खासतौर पर बेसमेंट अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और रात के समय बिना चेतावनी के आने वाली बाढ़ के लिए तैयार रहने को कहा है।

वहीं लोगों को सलाह दी गई है कि वे फोन, टॉर्च और जरूरी सामानों से भरा बैग अपने पास रखें और किसी भी स्थिति में ऊंचे स्थान पर जाने के लिए तैयार रहें। न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में आपातकालीन टीमें अलर्ट पर हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए तैनात की गई हैं। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है और शहर के प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।-

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित