Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

खेल

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त

17 जुलाई, 2026 02:41 PM

न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। प्रोविडेंस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 141 रनों के लक्ष्य को 39.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। विल यंग 23 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे, तो हेनरी निकोल्स भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 24 रन बनाकर आउट हुए।

मार्क चैपमैन सिर्फ 7 रन ही बना सके, जबकि डेरिल मिचेल ने 28 रनों का योगदान दिया। 89 के स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद टॉम लाथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने मोर्चा संभाला और 52 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। लाथम 53 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट ने 22 रन बनाए।

इससे पहले, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन लगातार दूसरे मुकाबले में निराशाजनक रहा और टीम महज 140 रनों पर ढेर हुई। जॉन कैंपबेल 6 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट हुए, जबकि अकीम ऑगस्टे अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने। कप्तान शाई होप का बल्ला भी खामोश रहा और वह सिर्फ 8 रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड 4 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर नाथन स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौटे।

कीसी कार्टी ने 6 चौकों की मदद से 48 रनों का योगदान दिया। शिमरोन हेटमायर 28 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद आउट हुए। कीमो पॉल 4 रन ही बना सके, तो गुडाकेश मोती बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। खैरी पीयर (4 रन) और अल्जारी जोसेफ (7 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जयडेन लोनोक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट निकाले। जैकब डफी की झोली में एक विकेट आया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड