Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगाई वनडे रैंकिंग में छलांग

29 अप्रैल, 2026 04:41 PM

दुबई : आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को जबरदस्त फायदा मिला है। शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में मिलकर 18 विकेट हासिल किए, जिसके बाद उनकी रैंकिंग में काफी सुधार देखने को मिला। मेजबान बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

शोरिफुल इस्लाम गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में 11 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मुस्तफिजुर ने 14 पायदानों की बड़ी छलांग लगाकर 41वां स्थान हासिल किया।

'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे नाहिद राणा को इनमें सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जो 16 पायदानों की छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए। यह आगामी वैश्विक टूर्नामेंट से पहले तेज गेंदबाजी में बांग्लादेश की बढ़ती ताकत को दिखाता है।

वनडे सीरीज में अपने योगदान के बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नजमुल हुसैन शांतो 11 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि लिटन दास 15 पायदान की छलांग लगाकर 65वें स्थान पर पहुंच गए।

ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज अपनी स्थिति और मजबूत करते हुए वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। उनका असर चटगांव में सीरीज के निर्णायक मैच में देखने को मिला, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया।

दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले को बांग्लादेश ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच के बाद टी20 रैंकिंग में भी बांग्लादेशी खिलाड़ियों को फायदा मिला है।

तौहीद हृदय ने सीरीज के पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया। वह टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 पायदान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। परवेज हुसैन इमोन ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया। वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा, गेंदबाजों में मेहदी हसन तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस बीच, नेपाल के खिलाड़ियों को भी यूएई के विरुद्ध घरेलू सीरीज के बाद रैंकिंग में फायदा हुआ। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दीपेंद्र सिंह ऐरी 60वें स्थान पर पहुंच गए। कुशल भुर्तेल ने 18 स्थानों की बड़ी छलांग लगाते हुए संयुक्त रूप से 66वां स्थान हासिल किया। इस जोड़ी ने टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी अपनी स्थिति बेहतर की और क्रमशः चौथे और 23वें स्थान पर पहुंच गए। इस तरह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नेपाल के लिए यह एक बेहद सफल दौर साबित हुआ।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा