Thursday, August 27, 2026
BREAKING
नेपाल में बाढ़ से मचा हाहाकार, 644 पर्यटक मिसिंग लिस्ट में जन-धन योजना के 12 साल पूरे, 59 करोड़ से ज्यादा खाते खुले दिल्ली के भारत मंडपम में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, वैश्विक नेताओं का जुटेगा जमावड़ा भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, कहा-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’ नेपाल आपदा से बिहार में बाढ़ का कहर, दुर्गापुर के 6 कैलाश मानसरोवर यात्री लापता नेपाल बाढ़: भारतीय दूतावास समेत कई राज्यों ने शुरू की इमरजेंसी हेल्पलाइन नेपाल बाढ़: 130 से अधिक भारतीय लापता, भारत ने शुरू की बड़ी राहत कार्रवाई पीएम मोदी ने एक्स पर साझा किया सुभाषित, परंपरा और श्रेष्ठ कर्म करने का दिया संदेश भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

मनोरंजन

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

27 अगस्त, 2026 05:11 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री नेहा धूपिया पहले मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में नजर आईं, फिर उन्होंने फिल्मों में काम किया और बाद में टीवी और पॉडकास्ट होस्ट के तौर पर भी अलग जगह बनाई। उनका शो 'नो फिल्टर नेहा' भी काफी चर्चा में रहा। इस शो में नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में करण जौहर से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया था। यह किस्सा करण जौहर को शादी के लिए प्रपोज किए जाने से जुड़ा था।

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में हुआ था। उनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी थे, इसलिए बचपन में परिवार को अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ा। बाद में नेहा दिल्ली में पली-बढ़ीं। अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग की और स्टेज पर भी काम किया। वह विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दीं।

नेहा को बड़ी पहचान साल 2002 में मिली, जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इसके बाद, उन्होंने मिस यूनिवर्स 2002 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रतियोगिता में टॉप 10 में जगह बनाई। यह उनके करियर का बड़ा मोड़ था। इस जीत के बाद फिल्मों के दरवाजे उनके लिए खुलने लगे।

फिल्मों में नेहा ने हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं में भी काम किया। साल 2003 में 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू की। इसके बाद 2004 में आई 'जूली' ने उन्हें काफी चर्चा दिलाई। फिर 'क्या कूल हैं हम', 'चुप चुप के', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्मों में वह अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आईं। उन्होंने 'हिंदी मीडियम', 'तुम्हारी सुलु', 'लस्ट स्टोरीज' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्मों में भी काम किया।

लेकिन, नेहा ने खुद को सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रखा। वह टेलीविजन पर भी सक्रिय रहीं और 'रोडीज' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो से जुड़ीं। इसके अलावा, उन्होंने 'स्टाइल्ड बाय नेहा' जैसे शो को भी होस्ट किया। उनकी सबसे अलग पहचान 'नो फिल्टर नेहा' से बनी, जिसमें वह फिल्मी सितारों से उनकी निजी जिंदगी, पसंद और अनुभवों पर खुलकर बातचीत करती थीं।

इसी शो के दौरान करण जौहर से जुड़ा वह मजेदार किस्सा सामने आया। नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करण जौहर को अलग-अलग जगहों पर तीन बार मजाक में शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन करण ने हर बार उनका प्रपोजल ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि करण ने उन्हें मना करने की कई वजहें बताईं। इनमें एक वजह ऐसी भी थी, जिसे सुनकर खुद उनको हंसी आ गई थी।

नेहा ने कहा, ''करण ने मेरे प्रपोजल को रिजेक्ट करने की वजह में बताया था कि उन्हें मेरी बॉडी अट्रैक्टिव नहीं लगती।''

करण के साथ नेहा ने उनके निर्देशन में बनी 'लस्ट स्टोरीज' में काम किया था। उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' में एक रिपोर्टर के किरदार के लिए अपनी आवाज भी दी थी। नेहा ने बाद में बताया कि उन्होंने करण को अपने पॉडकास्ट के लिए कई बार फोन किया था और उनकी आवाज इतनी बार सुनकर करण ने उन्हें उस वॉयस रोल के लिए बुला लिया था।

निजी जिंदगी की बात करें, तो 10 मई 2018 को नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से शादी की। दोनों ने दिल्ली में निजी समारोह में शादी की थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार