Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

नेमार: फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के बावजूद फीफा विश्व कप में ब्राजील की सबसे बड़ी उम्मीद

23 मई, 2026 05:05 PM

नई दिल्ली नेमार का नाम मौजूदा समय के सर्वाधिक लोकप्रिय, क्षमतावान, बेहतरीन और धनी फुटबॉलर के रूप में शुमार है। इंजरी की वजह से लंबे समय से ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से बाहर चल रहे इस दिग्गज खिलाड़ी को फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में चुना गया है। नेमार का यह चौथा विश्व कप होगा। देखना दिलचस्प होगा कि 34 साल के नेमार क्या 2002 के बाद एक बार फिर से ब्राजील को फुटबॉल का विश्व चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

नेमार ने महज 18 साल की उम्र में ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 2010 में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से उनके खेल का ग्राफ लगातार बढ़ा और जल्द ही वह न सिर्फ ब्राजील, बल्कि दुनिया के बेहतरीन और प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार हो गए। उनकी तुलना लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से होने लगी। नेमार खेल भी वैसे ही रहे थे। 2016 में ब्राजील को उन्होंने पहली बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया। ब्राजील के लिए 2014, 2018 और 2022 फीफा विश्व कप खेले। वह ब्राजील के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले और दूसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। नेमार ने 128 मैचों में 79 गोल किए हैं।

पेशेवर करियर की बात करें तो नेमार 2013 से 2017 तक बार्सिलोना का हिस्सा रहे। 2017 में वह फुटबॉल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में पेरिस सेंट-जर्मेन का हिस्सा बने। 2023 तक पेरिस सेंट-जर्मेन का हिस्सा रहे नेमार 2023 से 2025 तक अल हिलाल का हिस्सा रहे, हालांकि इस दौरान महज 3 मैच खेल सके। 2025 से वह ब्राजील के सैंटोस क्लब का हिस्सा हैं।

2018 से नेमार का करियर इंजरी की वजह से बुरी तरह प्रभावित रहा है। अक्टूबर 2023 के बाद से वह ब्राजील के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। फिटनेस की वजह से फीफा विश्व कप 2026 के लिए उन्हें ब्राजील की टीम में जगह मिलेगी या नहीं, इस बात को लेकर संदेह था। हालांकि, उन्हें ब्राजील की टीम में जगह मिल गई है और वह अपना चौथा विश्व कप खेलने को तैयार हैं।

नेमार की मुश्किल यह है कि टीम घोषित होने के बाद वह फिर चोटिल हो गए। ब्राजील टीम के लिए नेमार का फिट होना बेहद जरूरी है। नेमार एक आक्रामक मिडफील्डर या फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं और अपनी ड्रिबलिंग, तकनीकी क्षमता, प्लेमेकिंग और फिनिशिंग के लिए मशहूर हैं। अपने रंग में होने पर विपक्षी टीम के रक्षातंत्र को भेदते हुए गोल करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। विश्व कप में उनकी इसी क्षमता पर न सिर्फ ब्राजील बल्कि पूरी दुनिया के फैंस की नजर रहेगी।

इंजरी से जूझ रहे नेमार का यह संभवत: आखिरी विश्व कप हो सकता है, इसलिए इस अवसर को वे अपने और अपने देश के लिए यादगार बनाना चाहेंगे। बता दें कि सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीतने वाली ब्राजील ने आखिरी बार 2002 में खिताब जीता था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे