Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

नेपाल सियासत में भूचाल लाने वाले Gen Z का Shocking बयान- "हम अभी नेतृत्व के लायक नहीं, बुज़ुर्ग नेताओं कारण हुआ खून-खराबा"

11 सितंबर, 2025 07:59 PM

नेपाल में सोशल मीडिया आंदोलन से जन्मी Gen Z क्रांति अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार के इस्तीफ़े के बाद युवाओं की नई पीढ़ी ने साफ़ किया है कि वे बदलाव चाहते हैं, लेकिन फिलहाल देश का नेतृत्व संभालने की स्थिति में नहीं हैं। बता दें कि नेपाल में 26 सोशल मीडिया एप को बैन करने के विरोध में Gen-Z सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। संसद भवन से लेकर कई सरकारी इमारतों को लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस बीच पीएम केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। नेपाल में सेना ने स्थिति को सामान्य करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में 30 लोग मारे गए हैं और 1000 से ज़्यादा घायल हुए हैं। नेपाली सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काठमांडू सहित कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहेगा।

दिवाकर डंगोल का बयान
Gen Z नेता दिवाकर डंगोल ने कहा- "हम अभी नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं, हमें परिपक्व होने में समय लगेगा। लेकिन कुछ लोग हमारी एकता तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यही ख़ून-ख़राबा पुरानी पीढ़ी के नेताओं की वजह से है। हम संसद भंग करना चाहते हैं, संविधान को रद्द करना नहीं। हमें ख़ून-ख़राबा नहीं, बदलाव चाहिए।"

बानिया का ऐलान
एक और युवा नेता बानिया ने कहा- "हमने यह आंदोलन बुज़ुर्ग नेताओं से तंग आकर किया। हमारी पुकार शांति की थी, लेकिन राजनीतिक कैडरों ने आगजनी और तोड़फोड़ की। हमने ऑनलाइन सर्वे कर सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री चुना। संविधान को पूरी तरह बदलना हमारा इरादा नहीं, सिर्फ़ ज़रूरी सुधार करना है। अगले 6 महीनों में चुनाव कराए जाएंगे।"

सेना तक पहुँची Gen Z की आवाज़
Nepali मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, युवा प्रतिनिधियों ने सेना मुख्यालय से भी मुलाकात की है और अंतरिम व्यवस्था पर बातचीत में शामिल होने की मांग की है। Nepal की राजनीति में यह पहली बार है जब 18 से 28 वर्ष की उम्र वाले युवाओं ने सामूहिक रूप से आंदोलन खड़ा किया और नेतृत्व तय किया। यह आंदोलन भ्रष्टाचार ख़त्म करने, पारदर्शी शासन और नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित