Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

09 जून, 2026 08:30 PM

शिमला : सुक्खू सरकार ने एक और व्यवस्था परिवर्तन लाते हुए मितव्ययता के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में एक अहम कदम उठाया है। इस कदम ने बड़े पदाधिकारियों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं पर कैंची चला दी है। अब सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, निदेशक मंडल के सरकारी एवं गैर सरकारी निदेशक तथा प्रबंध निदेशक को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं को वापस करने का निर्णय लिया है। इन सुविधाओं में फूड और रूम रेंट पर डिस्काउंट के अलावा बस किराए में छूट भी शामिल है। अब केवल निगम के कर्मचारियों के लिए ही निगम द्वारा होटलों में दी जा रही सुविधाएं जारी रहेंगी।


राज्य सरकार द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक के लिए इससे पहले निगम के होटलों में ठहरने पर 100 रुपए प्रति दिन की सुविधा तथा खाने पर 50 प्रतिशत छूट तथा सेवानिवृत्त के पश्चात ठहराने और खाने पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही थी। इसके अलावा प्रबंधक निदेशक के बेटे या बेटी की शादी पर दी जाने वाली अकमोडेशन पर 50 प्रतिशत, खाने पर 40 प्रतिशत तथा परिवहन पर 20 प्रतिशत की छूट को खत्म कर दिया है। सरकारी एवं गैर सरकारी निदेशक को निदेशक मंडल की बैठक आने के लिए निगम के होटलों में मुफ्त ठहरने और खाने की व्यवस्था होती थी तथा जीवन पर्यन्त इन होटलों में ठहरने तथा खाने में 30 प्रतिशत की रियायत दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बंद कर दिया है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना