कहानी एक राजसी पक्षी और एक चूहे जैसे दिखने वाले जीव की है, जिनके शरीर एक जादुई पेड़ की वजह से बदल जाते हैं। अब उन्हें एक दूसरे की जिंदगी की चुनौतियों को समझना होगा और उनकी तरह जीना सीखना होगा। साथ ही एक बड़ी चुनौती जंगल को बचाने की भी है। नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही यह एनिमेशन फिल्म, सीख भी देगी और फुल ऑन मजा भी, फैमिली के लिए बेस्ट! ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक एनिमेटेड फिल्म इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही है। कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और आपको पंचतंत्र की कहानियों वाली फीलिंग देती है। इसमें सस्पेंस भी है, ड्रामा भी और थोड़ा सा थ्रिलर का तड़का भी। इसका क्लाइमैक्स आपको एक ऐसी सीख देकर जाता है जो एक खूबसूरत और खुशहाल दुनिया बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है और परिवार के साथ संडे बिताने के लिए यह एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। क्यों? चलिए जानते हैं।
क्या है फिल्म 'स्वैप्ड' की कहानी?
कहानी एक काल्पनिक जंगल और उसमें रहने वाले काल्पनिक जीवों की है। फिल्म के लीड किरदारों की बात करें तो फिल्म में चूहे जैसा दिखने वाला एक छोटा सा जीव (ऑली) है, जो न सिर्फ बहुत जिज्ञासू है, बल्कि बहुत जुगाड़ू भी है। वहीं इसमें एक छोटी चिड़िया भी है जो बड़बोली है लेकिन दिल की नेक है। दोनों ही अपने परिवारों से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि पक्षियों के इस समुदाय और चूहे जैसे दिखने वाले इस जीव के समुदाय में बहुत दुश्मनी है। दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, जिसके पीछे कई ठोस वजहें हैं।