Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

नितिन गडकरी ने की कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की तारीफ, बोले-पीड़ी को प्रेरित करेगी फिल्म

13 जून, 2026 11:59 AM

कंगना रानौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सपोर्ट और तारीफ मिल गई है। फिल्म देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने इसे नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाली फिल्म बताया।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के लिए खबरों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है। पहले दिन बेशक अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्ट्रेस की फिल्म की तारीफ कर दी है। फिल्म 26/11 अटैक के दौरान एक हॉस्पिटल की नर्सों की बहादुरी की कहानी पर बेस्ड है। पहले दिन फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई। अब पहले वीकेंड से उम्मीदें हैं।

नितिन गडकरी ने की कंगना रनौत की फिल्म की तारीफ
नितिन गडकरी ने हाल में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर अटेंड किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्हें उस ट्रैजिक अटैक की याद दिला दी। फिल्म में हेल्थकेयर वर्कर की हिम्मत को हाईलाइट किया गया है। नितिन गडकरी ने कहा, ‘फिल्म भारत भाग्य विधाता पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। जब टेरर अटैक हुआ था तब मैं मुंबई में था। VT स्टेशन पर हमला करने के बाद टेररिस्ट कामा हॉस्पिटल में घुस गए थे। फिल्म उस हॉस्पिटल की नर्सों की हिम्मत पर बेस्ड है। नर्सों ने अपनी हिम्मत से लोगों की जान बचाई थी।’ नितिन गडकरी ने आगे कहा कि ये फिल्म नई पीढ़ी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

फिल्म में निभाया नर्स का किरदार
फिल्म भारत भाग्य विधाता में कंगना रनौत ने नर्स का किरदार निभाया है। वो टेरर अटैक के दौरान किस तरह की बहादुरी दिखाती हैं और लोगों की जान बाख पाती है। 26/11 हमले पर वैसे तो कई फिल्में और सीरीज बनी है, लेकिन ये फिल्म उन किस्सों से अलग है। हालांकि, ओपनिंग डे वाले दिन इस फिल्म को देखने कम ही लोग पहुंचे। 12 जून शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म के 2,181 शोज रखे गए थे।

अन्य फिल्मों से टक्कर
कंगना रनौत की फिल्म के साथ इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा और मनोज बाजपाई की फिल्म गवर्नर रिलीज हुई है। और इससे पहले वाले हफ्ते में आई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, ‘बंदर’ और पेड्डी जैसी फिल्में आई थीं। ऐसे में कंगना स्टारर भारत भाग्य विधाता को बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करना पड़ सकता है। आज वीकेंड कलेक्शन का इंतजार हो रहा है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स, Sacnilk और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज