Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी 'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था' 'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

20 जुलाई, 2026 04:50 PM

मुंबई : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह दशकों से अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोमवार को वह अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह की पोस्ट ने खींचा।

विवान शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पिता नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में नसीरुद्दीन शाह सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि छोटे से विवान उनके पास खड़े हैं। यह तस्वीर पिता और बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाती है। इस तस्वीर के साथ विवान शाह ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बाबा।'

विवान की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

मशहूर फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे नसीर भाई।'

वहीं अभिनेता सिकंदर खेर ने भी नसीरुद्दीन शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि विवान शाह, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मशहूर अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह के छोटे बेटे हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद विवान ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उन्होंने '7 खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह फिल्म 'इक्कीस' में कैप्टन विजेंद्र मल्होत्रा के किरदार में नजर आए, जहां उनके अभिनय की भी सराहना की गई।

वहीं, अगर नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित अभिनेताओं में गिना जाता है। समानांतर सिनेमा, मुख्यधारा की फिल्मों और थिएटर- तीनों क्षेत्रों में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। 'मासूम', 'जाने भी दो यारों', 'ए वेडनसडे!', 'इकबाल' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म